आस्था के सागर में सेवा की मिसाल: Pawan Dubey ने 51 छठ घाटों पर लगाया सेवा स्टॉल

October 28, 2025 12:03 PM
आस्था के सागर में सेवा की मिसाल: Pawan Dubey ने 51 छठ घाटों पर लगाया सेवा स्टॉल

आस्था के सागर में सेवा की मिसाल: Pawan Dubey ने 51 छठ घाटों पर लगाया सेवा स्टॉल

Pawan Dubey: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पवन दूबे के नेतृत्व में कुशीनगर के खड्डा तहसील क्षेत्र के 51 छठ घाटों पर प्रसाद वितरण एवं सेवा स्टॉल का संचालन किया गया।

जनसेवक के रूप में प्रसिद्ध पवन दूबे ने सोमवार सायंकाल एवं मंगलवार प्रातःकाल खड्डा, सोहरौना, छितौनी, पनियहवा, भुजौली, नेबुआ, नौरंगिया, बरईपट्टी, एकड़ंगी, बगही कुट्टी, रामपुर बांगर, देवतहा, चरघरवा, घिनउआ, हरपुर माफी सहित विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं में जलपान, बुनिया, हलवा, चाय आदि का वितरण कराया।

– Advertisement –

– Advertisement –

इस अवसर पर पवन दूबे ने श्रद्धालु भक्तों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और स्वयं सेवा स्टॉल पर खड़े होकर प्रसाद वितरण किया। उनके इस आयोजन की पूरे क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही।

अर्घ्य के उपरांत व्रती माताओं एवं बहनों के बीच पहुंचकर बूंदी प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से विवेकानंद गुप्ता, सुरेश सिंह, मोहम्मद रुस्तम, दिलीप कुशवाहा, अश्विनी पाठक, संदीप पांडेय, मंसूर आलम, शिवानी कन्नौजिया, विनोद उपाध्याय, सूर्यभान सिंह, दिलीप विश्वकर्मा, प्रिंस शर्मा, राजू मद्धेशिया, राणा प्रताप, कल्पना गुप्ता, पंकज कन्नौजिया आदि शामिल रहे।

अंत में जनसेवक पवन दूबे ने सभी सहयोगियों एवं सेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा ही उनका धर्म है और वे हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

Leave a Comment