एसपी ने मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर की पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

June 23, 2025 8:03 PM
एसपी ने मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर की पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

एसपी ने मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर की पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Meeting: आगामी मोहर्रम त्योहार और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अहिरौली बाजार थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।

इस दौरान उन्होंने शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।पुलिस अधीक्षक ने कहा, “मोहर्रम और कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

– Advertisement –

– Advertisement –

शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी गांव में कोई समस्या हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, समय रहते समाधान किया जाएगा।

उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने और त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में सहभागी बनने का आग्रह किया।

क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि मोहर्रम और पवित्र सावन मास को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ यह बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक में थानाप्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, उपनिरीक्षक अजित कुमार, विपिन सिंह, गिरजेश कुमार, अतुल कुमार बिन्द, हेड कांस्टेबल ओमजी पाण्डेय, रमेश चौधरी, कांस्टेबल अनिल यादव, धर्मेन्द्र कुमार सहित क्षेत्र के सम्मानित और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।