Bijli Vibhag Vacancy 2025: बिजली विभाग 10वी पास भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

December 26, 2025 1:02 PM
Bijli Vibhag Vacancy

अपनी योग्यताओं के आधार पर बिजली विभाग में सरकारी पदों पर सेवा देने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल ही में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के द्वारा नई भर्ती के रूप में बहुत ही सुनहरा अवसर प्रदान करवाया जा रहा है।

इस भर्ती के अंतर्गत 2025-26 के सत्र में 4009 पदों की भर्ती करवाई जाने वाली है जिनमें मुख्य रूप से लाइन अटेंडेंट यानी लाइनमैन के पद रिक्त किए गए हैं जिनकी संख्या 2700 से भी अधिक है। बताते चलें की आधिकारिक सूचना जारी करते हुए विभाग के द्वारा आवेदन प्रक्रिया को 20 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिया गया है।

20 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू करवाई गई आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 तक चलने वाली है। 1 महीने की इस अवधि में कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर बहुत ही आसानी के साथ आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

बिजली विभाग भर्ती 2025

बिजली विभाग के द्वारा मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की भर्ती करवाई जा रही है हालांकि अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी कुछ विशेष निर्देशो के आधार पर इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। इस भर्ती में आरक्षण कोटा के अनुसार एससी-एसटी जैसी श्रेणियां के लिए विशेष छूट भी प्रदान करवाई जाने वाली है।

ऐसे उम्मीदवार जो आज ही बिजली विभाग की इस नई भर्ती में आवेदन करने वाले हैं उन सभी के लिए एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन पर विजिट करके भर्ती से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए ताकि वे आवेदन संबंधी कार्य आसानी से पूरा कर पाए।

Bijli Vibhag Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममध्य प्रदेश पश्चम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL)
भर्ती का नामबिजली विभाग भर्ती 2025
पद का नामलाइन अटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, टेस्ट असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर आदि
कुल पद4009
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10वी पास
आयु सीमा18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष
वेतन19500 रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटwww.mpwz.co.in

बिजली विभाग भर्ती के लिए योग्यताएं

बिजली विभाग के द्वारा लाइनमैन समेत जारी किए गए अन्य पदों के लिए योग्यताएं नीचे दिए गए चरणों के अनुसार लागू है:-

  • शैक्षिक योग्यता की बात करें तो भर्ती में कक्षा दसवीं पास उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
  • उम्मीदवारों के लिए कक्षा दसवीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा होना भी जरूरी है।
  • उनके लिए बिजली के कार्य क्षेत्र में पहले से अनुभव होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उनके संबंध सभी प्रकार के दस्तावेज मौजूद होना आवश्यक है।

बिजली विभाग भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

Notification Release Date19 दिसंबर 2025
Online Apply Start20 दिसंबर 2025
Last Date to Apply21 जनवरी 2026
Last Date for Submit Application Fee21 जनवरी 2026
Exam Dateमार्च 2026 (संभावित)

बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

बिजली विभाग भर्ती के अंतर्गत आवेदन शुल्क को विशेष तरीके से निर्धारित किया गया है। बताते चलें कि जो उम्मीदवार सामान्य श्रेणी या फिर मध्य प्रदेश के अलावा अन्य किसी राज्य से ताल्लुक रखते हैं उन सभी के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर ₹1200 तक का भुगतान करना आवश्यक है।

साथ ही में एससी, एसटी और ओबीसी जैसी श्रेणियां समेत मध्य प्रदेश राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में काफी छूट दी गई है जो कि केवल ₹600 तक ही सीमित है। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के आधार पर ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान आसानी से कर सकते हैं।

बिजली विभाग भर्ती के लिए आयु सीमा

बिजली विभाग भर्ती के लिए जारी किए गए पदों हेतु आयु सीमा का विवरण निम्नानुसार है:-

  • लाइनमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक की आयु सीमा भर्ती में रखी गई है।
  • आरक्षित श्रेणियां के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में ऊपरी छूट भी दी जा रही है।
  • आयु सीमा की गणना संबंधी डिटेल को नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

बिजली विभाग भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

बिजली विभाग की लाइन अटेंडेंट यानी लाइनमैन के पदों के लिए चयन प्रक्रिया विशेष तरीके से आयोजित करवाई जाने वाली है जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा में आमंत्रित किया जाएगा। बता दे भर्ती की लिखित परीक्षा सीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन होगी।

जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा में सफल होते हैं उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे और साथ में ही मेडिकल चेकअप भी होगा। तीनों चरणों में अच्छा प्रदर्शन देने वाले उम्मीदवारों के लिए ही संबंधित पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

बिजली विभाग की भर्ती में आवेदन करना है तो नीचे दिए गए चरणों का पालन अनिवार्य रूप से करें:-

  • भर्ती में आवेदन करने के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के नोटिफिकेशन की लिंक मिलेगी उसे क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र तक पहुंचाने के लिए नए रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करते हुए रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और ऑनलाइन प्रदर्शित हुई एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
  • फॉर्म भर जाने के बाद उम्मीदवार को अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने की आवश्यकता होगी।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार से भर्ती की आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

FAQs

बिजली विभाग भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

बिजली विभाग भर्ती के लिखित परीक्षा संभावित तौर पर मार्च 2026 में करवाई जा सकती है।

बिजली विभाग के लाइनमैन पदों का वेतनमान क्या है?

बिजली विभाग के लाइनमैन पदों का वेतनमान बेसिक 19500 रुपए से शुरू हो सकता है।

बिजली विभाग भर्ती में आयु सीमा में कितनी छूट दी जा रही है?

बिजली विभाग भर्ती में आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जा रही है।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

Leave a Comment