Birth anniversary: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 28 नवजात कन्याओं का मनाया गया जन्मोत्सव
Birth anniversary: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय, रविन्द्रनगर धूस के सभागार में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिछले तीन दिनों में जन्मी 28 नवजात कन्याओं का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में नवजात कन्याओं की माताओं को मिष्ठान, अंगवस्त्र, बेबी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया, चॉकलेट जैसे उपहार प्रदान किए गए। उपहार पाने वाली माताओं में श्रीमती उमरावती, नजुमा, शाजीदा, शोना, खुशबु, निधि, नेहा शर्मा, प्रवीना, मंजू, , मिन्ता, संध्या, पिंकी, गीतिका, उर्मिला, जैमुल खातून, नुरतास, पुष्पा, संजु, आंचल, गीता, रबिना, लालती, सुमन्ती पटेल, अंजली, निधि, रिन्की और फैरून निशा शामिल थीं।
– Advertisement –
– Advertisement –
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), वूमेन हेल्पलाइन (1090), 112, 108, 102 आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही, पम्फलेट वितरित किए गए और पात्र कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के फॉर्म भरवाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, जिला मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती प्रीती सिंह और श्रीमती बंधना कुशवाहा सहित नवजात कन्याओं के अभिभावक, नर्सिंग स्टाफ और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









