BSF Recruitment 2025: बीएसएफ 10वी पास भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

December 27, 2025 12:23 PM
BSF Recruitment

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ की तरफ से स्पोर्ट कोटा के तहत जीडी पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में जीडी के 549 पदों को भरने का जिक्र किया गया है।

बीएसएफ जीडी के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू करवाई जाने वाली है जो की कल यानी 27 दिसंबर 2025 से स्टार्ट होगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं वह 27 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के लिए अंतिम 15 जनवरी 2026 तक रात 12:00 के पहले ही अपना आवेदन कर देना होगा अन्यथा इसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी जिसके बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकृत नहीं हो सकेंगे।

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स भर्ती 2025

लंबे समय के बाद बीएसएफ में जारी की गई इस भर्ती के लिए अधिकांश संख्या में उम्मीदवार आवेदन करने वाले हैं जिसके चलते भर्ती का प्रतियोगिता स्तर भी काफी उच्च देखने को मिलेगा। जो भी उम्मीदवार भर्ती में आवेदन करते हैं उनके लिए पूरी तैयारी के साथ अपना प्रदर्शन देना आवश्यक होगा।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन में सिलेबस का विवरण भी उपलब्ध करवाया गया है जो उनके लिए परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद देगा। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से भी बीएसएफ भर्ती की पूरी डिटेल क्रमवार जानते हैं।

BSF Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामसीमा सुरक्षा बल 
भर्ती का नामबॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स भर्ती 2025
पद का नामस्पोर्ट कोटा के तहत जीडी
कुल पद549
शैक्षणिक योग्यता10वी पास
वेतन₹21,700/- प्रतिमाह
आयु सीमा18 वर्ष से 23 वर्ष
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rectt.bsf.gov.in/

बीएसएफ भर्ती के लिए योग्यताएं

बीएसएफ भर्ती में शामिल होने के लिए नीचे दी गई योग्यताओ में परिपूर्ण होना जरूरी है:-

  • बीएसएफ की इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं के स्तर की रखी गई है।
  • इसके अलावा भी किसी इंटरनेशनल या चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट रहे हो।
  • उम्मीदवार शारीरिक तथा मानसिक रूप से भी पूर्ण स्वस्थ होने चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उनके पास शैक्षिक तथा पहचान संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध हो।

बीएसएफ भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

Notification Release Date 19 दिसंबर 2025
Online Application Start 27 दिसंबर 2025
Last Date To Apply15 जनवरी 2026
Fee Payment Last Date15 जनवरी 2026

बीएसएफ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

बीएसएफ भर्ती के तहत जारी किए गए स्पोर्ट कोटा के जीडी पदों हेतु जो उम्मीदवार आवेदन करने वाले हैं उन सभी के लिए भर्ती में आवेदन शुल्क संबंधी विवरण भी जान लेना चाहिए। बताते चलें की भर्ती में सामान्य, पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 159 रुपए तक का आवेदन शुल्क लगने वाला है।

इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति है फिर अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आते हैं उन सभी के लिए भर्ती की आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल ही निशुल्क रहने वाली है। आरक्षित श्रेणियां के साथ महिला उम्मीदवार भी भर्ती में फ्री आवेदन कर सकती हैं।

बीएसएफ भर्ती के लिए आयु सीमा

बीएसएफ भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा का प्रावधान निम्नानुसार है:-

  • इस भर्ती में 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर के उम्मीदवारों के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।
  • इसके अलावा अधिकतम 23 वर्ष तक के उम्मीदवार ही भर्ती में आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • भर्ती में आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाने वाली है।
  • एससी, एसटी की श्रेणियां के साथ महिलाओं के लिए आयुसीमा में ऊपरी छूट मिलने वाली है।

बीएसएफ भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

बीएसएफ में सपोर्ट कोटा की तरफ से जारी की गई इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया विशेष रूप से आयोजित करवाई जाने वाली जिसमें उम्मीदवारों के लिए मुख्य रूप से पीएसटी टेस्ट देने होंगे जिसमें उनके शारीरिक मापदंड करवाए जाएंगे।

जो उम्मीदवार शारीरिक मध्य प्रक्रिया में परिपूर्ण होते हैं उनके दस्तावेज सत्यापन होंगे और साथ में ही मेडिकलचेकअप भी करवाया जाएगा। अंत में सिलेक्ट उम्मीदवार मेरिट के माध्यम से शॉर्टलिस्ट होंगे इसके बाद ही उनके लिए जॉइनिंग लेटर मिल सकेगा।

बीएसएफ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • बीएसएफ भर्ती में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती के नोटिफिकेशन को सर्च करना होगा।
  • नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी पड़े और अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जहां पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • फॉर्म भर जाता है तो उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट कर दे इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

बीएसएफ भर्ती की चयन प्रक्रिया कब होगी?

बीएसएफ भर्ती की चयन प्रक्रिया अंतिम जनवरी या फरवरी 2026 में करवाई जा सकती है।

बीएसएफ भर्ती में आयु सीमा में कितनी छूट मिलेगी?

आरक्षित श्रेणियां के लिए बीएसएफ भर्ती में आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट अधिकतम रूप से दी जा सकती है।

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स स्पोर्ट कोटा भर्ती का पद विवरण कैसे जाने?

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स स्पोर्ट कोटा भर्ती का पद विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन से जान सकते हैं।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

2 thoughts on “BSF Recruitment 2025: बीएसएफ 10वी पास भर्ती के फॉर्म भरना शुरू”

Leave a Comment