Caste Certificate Apply Online: घर बैठे बनेगा जाति प्रमाण पत्र, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

December 26, 2025 3:21 PM
Caste Certificate Apply Online

देश के जो नागरिक किसी आरक्षित जाति के तहत आते हैं इन सबको जाति प्रमाण पत्र बनवाना आवश्यक होता है। दरअसल जाति प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है जो आपके बहुत काम आ सकता है।

पर पहले जाति प्रमाण पत्र को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से बनवाया जाता था लेकिन अब आप घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए बस आपके पास मोबाइल अथवा लैपटॉप होना चाहिए।

अगर आपको जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करना है तो हमारा आज का यह लेख आपको आखिर तक पढ़ना चाहिए। आज इस लेख के जरिए से हम आपको यह बताएंगे कि जाति प्रमाण पत्र की ऑनलाइन प्रक्रिया कौन सी है।

जाति प्रमाण पत्र की जानकारी

हमारे देश में ऐसे बहुत सारे नागरिक रहते हैं जो किसी आरक्षित अथवा विशेष जाति के तहत आते हैं। ऐसे में इन सबको अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी होता है। दरअसल इसके माध्यम से उनके समुदाय या फिर जाति की पहचान की जाती है।

इस प्रकार से जो लोग एससी, एसटी, ओबीसी श्रेणी के तहत आते हैं तो इन सबको जाति प्रमाण पत्र को बनवाना आवश्यक होता है। आपको यहां पर हम जानकारी के लिए बताते चलें कि जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के बाद सरकार से आरक्षण का लाभ मिलता है।

यहां यह भी जानकारी दे दें कि यह आरक्षण आपको पढ़ाई के लिए, नौकरी करने के लिए और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मिलता है। लेकिन जिनके पास जाति प्रमाण पत्र होता है केवल वही आरक्षण का लाभ ले सकते हैं।

Caste Certificate Online Apply 2025 Overview

विभाग का नामराजस्व विभाग
दस्तावेज का नामजाति प्रमाण पत्र
लेख का नामकास्ट सर्टिफिकेट अप्लाई ऑनलाइन
पोर्टल का नामई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल
वर्ष2025-26
उपयोगीआरक्षण, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं आदि में
आवेदन शुल्क₹10 से अधिकतम ₹100 तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mpedistrict.gov.in/

जाति प्रमाण पत्र का मुख्य उद्देश्य

कास्ट सर्टिफिकेट यानी जाति प्रमाण पत्र को बनवाने का मुख्य उद्देश्य विशेष वर्गों को अपनी पहचान को साबित करना होता है। इस तरह से फिर आरक्षित वर्गों को सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के आरक्षण के लाभ मिलते हैं। यही कारण है कि जो आरक्षित श्रेणी के नागरिक हैं इन सबको कास्ट सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी होता है।

जाति प्रमाण पत्र के लाभ

जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के पश्चात आपको जो भी फायदे मिलते हैं इन सबकी जानकारी निम्नलिखित प्रदान की गई है:-

  • यदि आप किसी विद्यालय या कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो तब आपको आरक्षण का लाभ मिलता है।
  • सरकारी नौकरी में आरक्षण लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र बेहद आवश्यक होता है।
  • सरकार द्वारा शुरू की गई सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए भी आपके पास जाति प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए।
  • विभिन्न छात्रवृत्तियों से लाभ प्राप्त करने के लिए भी जाति प्रमाण पत्र आपके पास अवश्य होना चाहिए।
  • कई प्रकार के सरकारी दस्तावेजों को बनवाने के लिए भी जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेज पहले ही तैयार रखने चाहिएं:-

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर

जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्रता

जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको जिन पात्रता मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता है इन सबके बारे में विवरण कुछ इस प्रकार से दिया गया है:-

  • जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक है कि व्यक्ति भारत का रहने वाला नागरिक हो।
  • आवेदक जरूरी है कि किसी विशेष या आरक्षित जाति से संबंध रखता हो।
  • आवेदन देने के लिए सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदनकर्ता के पास होने चाहिएं।

जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जाति प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अप्लाई करने हेतु आपको जो तरीका अपनाना होगा इसके बारे में सारी जानकारी हमने कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित बताई है:-

  • जाति प्रमाण पत्र के लिए सबसे पहले आपको संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • अब आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले बटन को दबाना होगा ताकि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
  • यहां पर अब आपके सामने जो पेज आएगा इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और साथ में अपनी ईमेल आईडी को दर्ज करना है।
  • आगे आपको ओटीपी को दर्ज करके फिर अपना नया खाता बना लेना है।
  • परंतु अगर आपने पहले से अपना खाता वेबसाइट पर बनाया हुआ है तो ऐसे में आपको लॉगिन वाले बटन को दबाना होगा।
  • इसके बाद आपको कास्ट सर्टिफिकेट वाले लिंक को ढूंढकर इसे क्लिक करना है।
  • अब आवेदन जमा करने वाला एक फॉर्म आपके सामने खुलेगा जिसमें आपको सारी पूछी गई जानकारी को भरना है।
  • आवेदन पत्र को पूरा भर कर फिर आपको सारे दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • अंत में आपको सबमिट वाले बटन को दबाना है और जो आवेदन संख्या आपको प्राप्त होगी इसे संभाल कर रखना है।

FAQs

मैं जाति प्रमाण पत्र को कैसे बनवा सकता हूं?

आप अपने जाति प्रमाण पत्र को अपने राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से बनवा सकते हैं।

जाति प्रमाण पत्र को कैसे घर बैठे डाउनलोड किया जा सकता है?

आप अपने जाति प्रमाण पत्र को संबंधित वेबसाइट पर जाकर सरलता पूर्वक डाउनलोड कर सकते हैं और इसके लिए आपको कुछ आवश्यक निर्देशों का पालन करना होता है।

जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनकर आ सकता है?

अगर आपका आवेदन सही प्रकार से जमा हो जाता है तो फिर 15 दिन के भीतर आपको जाति प्रमाण पत्र मिल सकता है।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

Leave a Comment