आज बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का बर्थडे है। आज ऋतिक 48 साल के हो चुके है। ऐसे मे आज ही ऋतिक रोशन के फैंस को ‘विक्रम वेधा’ के मेकर्स ने फिल्म से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। अभिनेता के जन्मदिन पर रिलीज किए गए इस पोस्टर में ऋतिक डैशिंग अवतार में नजर आ रहे हैं। आने वाली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में वह ‘वेधा’ के किरदार में नजर आएंगे। विक्रम वेधा के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के लुक को शेयर करते हुए लिखा, “ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! विक्रम वेधा से वेधा का पहला लुक पेश करते हुए खुशी हो रही है। 30 सितंबर 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।”
साथ ही साथ ऋतिक रोशन ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट को शेयर किया। इस फिल्म का निर्देशन लेखक-निर्देशक गायत्री और पुष्कर ने किया है। ओरिजनल मूवी में आर. माधवन और विजय सेतुपति ने एक्टिंग की है जो तमिल भाषा मे बनाई गयी थी। भारत की प्राचीन लोककथा ‘विक्रम और बेताल’ पर आधारित, यह फिल्म एक्शन थ्रिलर है। जिसमें एक सख्त पुलिस ऑफिसर की कहानी को दिखाया गया है।मार्च 2018 में, निर्देशक जोड़ी पुष्कर-गायत्री ने घोषणा की कि वे इस तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन करेंगे। एक साल बाद, अगस्त 2019 में, यह पुष्टि की गई कि सैफ अली खान भी ऋतिक रोशन के अलावा इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे।