Cleaning: नालों की सफाई के लिए नगर पंचायत का अभियान शुरू

May 25, 2025 10:57 PM
Cleaning: नालों की सफाई के लिए नगर पंचायत का अभियान शुरू

Cleaning: नालों की सफाई के लिए नगर पंचायत का अभियान शुरू

Cleaning: कुशीनगर के छितौनी मे शासन के निर्देशानुसार बरसात से पहले नगरीय क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति को रोकने के लिए नाले-नालियों की साफ-सफाई का कार्य जोरों पर है।

इसी क्रम में छितौनी नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अशोक निषाद और उपजिलाधिकारी खड्डा सह प्रभारी अधिशासी अधिकारी मोहम्मद जफर के दिशा-निर्देश में नगर क्षेत्र के सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई का कार्य व्यापक स्तर पर शुरू किया गया है।

इस अभियान का उद्देश्य आगामी बरसाती मौसम में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाना है। नालियों से कीचड़ और कचरे को हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है,

ताकि बारिश के दौरान पानी का निकास सुचारू रूप से हो सके। नगर पंचायत अध्यक्ष  अशोक निषाद की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा व्यापक प्रशंसा की जा रही है।

इस सफाई अभियान से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बरसात के दिनों में होने वाली असुविधाओं से भी बचा जा सकेगा।

स्थानीय निवासियों ने इस कार्य को समयबद्ध और प्रभावी बताते हुए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है।

अपील : हम सबसे पहले खबर पहुँचने का कोई दावा तो नहीं करते लेकिन हम जो भी देंगे जबरजस्त होगा। आपसे केवल एक गुजारिश है. आप हमारे बेबसाइट की खबरें पढ़ें और दूसरों को पढ़ने के लिए प्रेरित करे। हम अपने वादे के मुताबिक बेहतरीन ख़बरें देंगे ।

अपने आसपास कि खबरे के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं, धन्यवाद।

————————————————————————————————–

Some Our Digital Medial Plateform Please follow Us….

YouTube-

https://www.youtube.com/c/Computerjagatnews

Website – 

https://www.computersjagat.com/?p=54985&preview=true

Facebook-

https://www.facebook.com/share/1A8wBGfne1/

Twitter-

https://twitter.com/ComputerjagatP?s=09