Income Certificate Apply Online: घर बैठे बनाएं नया आय प्रमाण पात्र, ऑनलाइन आवेदन शुरू

December 25, 2025 1:14 PM
Income Certificate Apply Online

आय प्रमाण पत्र किसी भी परिवार के समस्त आय स्रोतों को दर्शाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसका उपयोग लगभग सभी प्रकार की सरकारी कामों में किया जाता है जो सभी परिवारों के लिए अनिवार्य रूप से बनवा लेना होगा।

ऐसे व्यक्ति जो इस समय अपना आय प्रमाण पत्र बनवाने जा रहे हैं परंतु सरकारी कार्यालयो में उनके लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो हमारे सुझाव अनुसार उनके लिए आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन विधि के द्वारा ही तैयार करवा लेना चाहिए।

ऑनलाइन माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु अलग-अलग राज्यों में संबंधित वेबसाइटों को सक्रिय किया गया है जहां से बिना किसी परेशानी के बिल्कुल ही कम समय में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया जा सकता है।

इनकम सर्टिफिकेट अप्लाई ऑनलाइन

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लागू की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया काफी सफल साबित हुई है क्योंकि अब जिन लोगों के लिए इमरजेंसी में आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है वे बिना किसी भागा दौड़ी के ही ऑनलाइन इसे बनवा सकते हैं।

ऑनलाइन माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने से पहले व्यक्ति को संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेना बहुत ही जरूरी है अन्यथा उनके आवेदन रिजेक्ट भी किए जा सकते हैं। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन विधि सरल चरणों के माध्यम से आप तक साझा करते हैं।

Income Certificate Online Apply 2025 Overview

विभाग का नामराजस्व विभाग (Revenue Department)
दस्तावेज का नामआय प्रमाण पत्र
लेख का नामइनकम सर्टिफिकेट अप्लाई ऑनलाइन
वर्ष2025-26
उपयोगितासरकारी सब्सिडी, शैक्षिक छात्रवृत्ति, बैंक लोन आदि में
निशुल्क राज्यदिल्ली और उड़ीसा
आवेदन शुल्क₹10 से लेकर अधिकतम ₹100 तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
Category Latest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://services.india.gov.in/

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन माध्यम से अपना आय प्रमाण पत्र तैयार करवाने हेतु कुछ विशेष सामग्री यानी दस्तावेजों की जरूरत भी पड़ती है जो नीचे दिए गए है:-

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय का पुख्ता प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन शुल्क

जो व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से आय प्रमाण पत्र तैयार करवाने जा रहे हैं उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रक्रिया के लिए राज्यवार श्रेणी के अनुसार अलग-अलग प्रकार का शुल्क भी लग सकता है जो सामान्य तौर पर ₹10 से लेकर अधिकतम ₹100 तक का होता है।

अगर हम मध्य प्रदेश राज्य की ही बात करें तो यहां पर ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एससी ,एसटी और ओबीसी जैसी श्रेणियां के लिए केवल ₹10 लगते हैं इसके अलावा सामान्य श्रेणी के लिए यह साल के ₹20 तक ही सीमित है। आवेदक जिस भी राज्य से हैं वहां का आवेदनशुल्क संबंधित वेबसाइट से जरूर जाने।

आय प्रमाण पत्र की विशेषताएं

आय प्रमाण पत्र दस्तावेज की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्न है:-

  • आय प्रमाण पत्र के माध्यम से व्यक्ति के परिवार की समस्त स्त्रोत का विवरण आसानी से जाना जा सकता है।
  • सरकारी नियम अनुसार हर 3 वर्ष में आय प्रमाण पत्र को संशोधित किया जाता है।
  • सभी प्रकार के सरकारी कामों के लिए भी अब आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता अनिवार्य रूप से पड़ती है।
  • निचले स्तर के परिवार जिनकी आय कम है उनके लिए आय प्रमाण पत्र के आधार पर विभिन्न सरकारी लाभ ही दिए जाते हैं।

आवेदन के इतने दिनों बाद मिलेगा आय प्रमाण पत्र

ऐसे व्यक्ति जिन्होंने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है या फिर इस समय आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन के बाद आय प्रमाण पत्र अधिकतम 10 से 15 दिनों की अवधि के भीतर ही उपलब्ध करवाया जाता है।

हालांकि यह अवधि राज्य और आवेदन की स्थिति के आधार पर अलग-अलग प्रकार से भी हो सकती है। ऑनलाइन आवेदन के बाद अपने आय प्रमाण पत्र को पोस्ट ऑफिस या फिर लोक सेवा कार्यालय के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन निम्न चरणों के आधार पर पूरा किया जा सकता है:-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले अपने राज्य कि संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और मांगी यह जानकारी को पूरा करें।
  • रजिस्टर्ड हो जाने के बाद लॉगिन करते हुए आगे बढ़ना होगा और सेवा का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आय प्रमाण पत्र का फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे।
  • अब अपने राज्य तथा श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार से आय प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा जिसकी आवेदन स्थिति भी चेक कर सकते हैं।

FAQs

पंजाब राज्य में आय प्रमाण पत्र प्रक्रिया शुल्क कितना है?

पंजाब राज्य में आय प्रमाण पत्र का प्रक्रिया शुल्क 75 रुपए निर्धारित है।

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किन राज्यों में शुल्क नहीं लगता है?

दिल्ली और उड़ीसा जैसे राज्यों में कुछ शर्तों के आधार पर आय प्रमाण पत्र बनवाने में कोई शुल्क नहीं लगता है अर्थात पूरी प्रक्रिया निशुल्क होती है।

एक बार आय प्रमाण पत्र बन जाने पर यह कितने दिनों तक मान्य होता है?

एक बार आय प्रमाण पत्र बन जाने पर यह 3 साल की अवधि के लिए मान्य होता है।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

1 thought on “Income Certificate Apply Online: घर बैठे बनाएं नया आय प्रमाण पात्र, ऑनलाइन आवेदन शुरू”

Leave a Comment