IndiaPoliticsSocial Media

करोड़ों रुपए लेकर ‘AAP’ बेच रही टिकट: खुद केजरीवाल के कार्यकर्ताओं ने खोली पोल

अमृतसर: पंजाब समेत पाँच राज्यो में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) पर करोड़ों रुपए लेकर टिकट बेचने के इल्जाम लगाये जा रहे हैं।बड़ी खबर ये है की ये आरोप लगाने वाले कोई विरोधी पार्टी के लोग नहीं, बल्कि AAP के ही कार्यकर्ता हैं। चंडीगढ़ में AAP कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता करते हुए पार्टी पर करोड़ों में टिकट बेचने के आरोप लगाए हैं। साथ ही यह माँग की है कि अब यह नीति पार्टी को खत्म कर देनी चाहिए। पार्टी के मोहाली जिला के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुरतेज सिंह पन्नू और उपाध्यक्ष शीरा भाणबौरा ने प्रेस वार्ता करते हुए अपनी बात को रखा।

 दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल अभी कोरोना संक्रमित हैं और हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ में नगरपालिका चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद वहाँ पर विजय यात्रा निकाली थी। सीएम अरविंद केजरीवाल पर यह आरोप लगे थे कि कोरोना के लक्षण आने के बावजूद उन्होंने चुनावी रैलियाँ की और लोगों से भी मिलते-जुलते रहे। अब उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता प्रेस वार्ता करके पूरे देश के सामने अपनी ही पार्टी की पोल खोल रहे हैं। आम आदमी पार्टी पर उन्होने विधानसभा चुनाव के टिकट करोड़ों रुपये में बेचने के आरोप लगाए जा रहे हैं। यही है उनकी  ‘बदलाव’ वाली राजनीति? चंडीगढ़ में AAP से कम सीटें होने के बाद भी भाजपा वहाँ अपनी जगह बनाने में कामयाब रही, जिसके लिए भी AAP कार्यकर्ता पार्टी के अंदरूनी कलह को जिम्मेदार बता रहे हैं। साथ ही ‘शिरोमणि अकाली दल (SAD)’ ने भी आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने के इल्जाम लगाए है।

सूत्रो के मुताबिक चीमा ने आगे कहा कि, ‘ये स्पष्ट है कि पार्टी के टिकट बेच कर अरविन्द केजरीवाल खुद को रईस बना रहे हैं। AAP यही मॉडल हर जगह अपना रही है, इसीलिए जहाँ-जहाँ वो चुनाव लड़ रही है वहाँ टिकट बिक्री हो रही हैं। विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे इल्जाम लगाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। ये करोड़ों रुपए का घोटाला है, जिसकी पोल हाई लेवल जाँच के बाद ही खुल सकती है। वो चुनाव में रईस लोगों पर दाँव लगा रहे हैं। केजरीवाल का दिल्ली मॉडल पूरी तरह फ्लॉप है, इसीलिए पंजाब की जनता को दिखाने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।’

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में आज होगी कोर ग्रुप की बैठक

 

Desk Team

Desk Team is our official employee team who publishing the news for Rajdhani Mail.

Related Articles

Back to top button