उत्तर प्रदेश:-उत्तर प्रदेश चुनाव के दिन अब ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में सभी पार्टियों की तैयारी ज़ोरों शोरों पर है। आज कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रियंका गांधी ने यह लिस्ट जारी की है, जिसमें 125 उम्मीदवार हैं। जिसमे 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। यदि बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया गया है। उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जिसके अलावा NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है साथ ही पूनम पांडे को टिकट मिला है, वह आशा वर्कर हैं।
कांग्रेस के द्वारा यूपी के लिए पहली लिस्ट जारी
एटा ::: गुंजन मिश्रा
सीतापुर ::: समीना
उन्नाव ::: आशा सिंह
संभल ::: निदा अहमद
दक्षिण प्रयागराज ::: अल्पना निषाद
कांग्रेस ने 125 प्रत्यासियो की लिस्ट जारी की,जारी पहली लिस्ट में 50 टिकट महिलाओं को दिया गया है।