IndiaPoliticsUttar Pradesh
यूपी में अब तक 10 विधायकों ने छोड़ी बीजेपी, देखिये लिस्ट

उत्तर प्रदेश:- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अबतक प्रदेश में 10 विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ दिया है। जिसमें से तीन उत्तर प्रदेश में बनी सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के एक-एक विधायक ने पार्टी छोडकर बीजेपी में शामिल हो गए है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली राजनीतिक उथल पुथल में भारतीय जनता पार्टी में एक-एक करके पार्टी के 10 विधायक पार्टी को छोड़ चुके हैं। बता दें की इसकी शुरुआत यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने की थी, जिसके बाद एक-एक करके विधायकों का पार्टी को अलविदा कहने का सिलसिला शुरू हो गया और अभी भी यह सिलसिला जारी है।
मंत्री धर्म सिंह सैनी ने बीजेपी का दामन छोड़ने के बाद यह तक कहा था कि “20 जनवरी तक एक मंत्री और 3-4 विधायक रोज बीजेपी का साथ छोड़ेंगे।” अब देखना यह है की ये बात कहाँ तक सत्य साबित होती है। यह तो अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन अबतक जिन-जिन विधायकों और मंत्रियों ने बीजेपी छोड़ी है उनकी लिस्ट यहां देख सकते है।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी का दामन छोडने वाले विधायकों और मंत्रियों की लिस्ट
विधायक/मंत्री जिन्होने बीजेपी छोड़ी | बीजेपी में रहते हुए पद |
स्वामी प्रसाद मौर्य | मंत्री |
धर्म सिंह सैनी | मंत्री |
दारा सिंह चौहान | मंत्री |
रोशनलाल वर्मा | विधायक |
बृजेश प्रजापति | विधायक |
मुकेश वर्मा | विधायक |
विनय शाक्य | विधायक |
भगवती सागर | विधायक |
बाला प्रसाद अवस्थी | विधायक |
अवतार सिंह भड़ाना | विधायक |