चंद्रयान-3 मिशन को इस वर्ष अगस्त में लॉन्च कर सकता है ISRO

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल अगस्त में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। दो साल पहले चंद्रमा मिशन के दौरान ISRO का स्पेसक्राफ्ट (Spacecraft) चांद की सतह से टकरा गया था और जिसके कारण ये अभियान सफल नहीं हो पाया था।
बता दें, अंतरिक्ष विभाग ने संसद के निचले सदन में मून मिशन में देरी से संबंधित पुछे गए प्रश्नो के उत्तर में एक समयरेखा जारी की थी। अंतरिक्ष विभाग ने अपना जवाब लिखित रूप में देते हुए कहा कि, “चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan-2 Mission) से मिली सीख और वैश्विक विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर चंद्रयान-3 पर कार्य जारी है। हमने मिशन के लिए आवश्यक टेस्ट पूरे कर लिए हैं और अगस्त 2022 में मिशन लॉंच करने की लिए तय किया गया है।” चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) में लगातार हो रही देरी के कारणों के बारे में पूछे गए प्रश्नो के उत्तर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण से चल रहे कई मिशन प्रभावित हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में एक लिखित जवाब में मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने कहा कि, “अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों और नए पेश किए गए मांग-संचालित मॉडल की पृष्ठभूमि में परियोजनाओं की प्राथमिकता निर्धारित कर दी गई है।” जितेंद्र सिंह के अनुसार चंद्रयान-3 मिशन(Chandrayaan-3 Mission) को 2021 में ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना वाइरस (Coronavirus) की महामारी पूरे विश्व में फैलने की वजह से इस मिशन में देरी हुई है।
आपको बता दें, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) का कहना है कि, जनवरी से लेकर दिसंबर 2022 तक, कुल 19 मिशनों की योजना को बनाया गया है, जिसमें से आठ ‘लॉन्च व्हीकल मिशन’, सात ‘अंतरिक्ष यान मिशन’ और चार ‘प्रौद्योगिकी प्रदर्शक मिशन’ सम्मिलित हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना वाइरस (Coronavirus) ने कई चल रहे मिशनों को बाधित किया है। इसके अलावा, जितेंद्र सिंह(Jitendra Singh) ने कहा, अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों और नए मांग-संचालित मॉडल की शुरूआत को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रमों का पुनर्मूल्यांकन किया गया है।
यह भी पढ़ें