India

मुंबई की एक इमारत में लगी भीषण आग, 15 घायल और 7 लोगों की मौत की खबर

मुंबई:- महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा(Mumbai fire Accident) हो गया। घटनास्थल से अभी तक 15 लोगों के आग की चपेट में आ चुके है।

Mumbai fire Accident

महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार सुबह एक हादसा(Mumbai fire Accident)  हो गया। मुंबई के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला बिल्डिंग की 20 मंजिला इमारत में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कमला बिल्डिंग में 18वें मंजिल पर लगी है। वहाँ पर अभी तक 15 लोगों के घायल होने की खबर आई  है। घायलों को वहीं के भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के हवाले से आई ताज़ा जानकारी के अनुसार इस आग की चपेट में आकार 7 लोगों की मौत हो चुकी है। नैयर अस्पताल के डॉ कॉले ने बताया कि उनके अस्पताल में इस आग की चपेट में आए 4 झुलसे हुए लोगों को लाया गया था, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 मरीजों की हालत स्थिर है।
आपको बता दें, मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया की अस्पताल के लोगों ने मरीज़ों को लेने से मना कर दिया। उन्होने वादा किया हम पता लगाएंगे की इन लोगों ने आखिर ऐसा क्यों किया और इस बात की जानकारी BMC कमिश्नर को भी दिया जाएगा।
अस्पताल से रिपोर्ट के अनुसार जले हुए लोगों में से 12 लोगों  को जनरल बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि 3 लोगों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।   
पूछताछ करने पर पता चला की सुबह करीब 7.30 बजे कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल में आग लगी। घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए 13 फायर इंजन मौजूद हैं। अचानक लगी बिल्डिंग में आग की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
राहत की बात ये है की, अब आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन पूरी इमारत में धुवाँ काफी भर गया है। घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है।  
सूत्रों के मुताबिक बिल्डिंग में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी ह। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि भाटिया अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं। ऐसे में आस पास के अस्पतालों से बेड खाली रखने के लिए कह दिया गया है।  
लोगों को आग लगी इमारत से निकाला जा रहा है। रेसक्यू टीम ने बताया कि आग केवल 18-19वें मंजिल लगी है। बिल्डिंग में फसें लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि,  बिल्डिंग में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है।  

यह भी पढ़ें 

Desk Team

Desk Team is our official employee team who publishing the news for Rajdhani Mail.

Related Articles

Back to top button