UP Election 2022:– उत्तर प्रदेश समेत पाँच राज्यो मे होने वाले विधानसभा चुनावो की तारीखें जितनी पास आती जा रही है, राजनीतिज्ञ गलियारों में फेर-बदल की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ने लगी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।सूत्रों के मुताबिक, बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधाकृष्ण शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश में चुनाव के पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के ब्राम्हण विधायक राधाकृष्ण शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन अपने हाथो मे लिया है। कल दोपहर राधा कृष्ण शर्मा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेष यादव से मुलाकात करके पार्टी सदस्यता ले ली और बीजेपी का दामन छोड़ दिया। बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधाकृष्ण शर्मा के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने से प्रदेश में चल रही ब्राम्हण राजनीति का समाजवादी पार्टी लाभ उठा सकती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बदायूं के बिल्सी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राधा कृष्ण शर्मा को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बता दें बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी। बिल्सी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में स्थित है। बिल्सी विधानसभा सीट बदायूं के अंतर्गत आती है।