Information: 800 बालिकाओं को महिला योजनाओं की दी गई जानकारी

September 3, 2025 9:20 PM
Information: 800 बालिकाओं को महिला योजनाओं की दी गई जानकारी

Information: 800 बालिकाओं को महिला योजनाओं की दी गई जानकारी

Information: राजकीय महिला इंटर कॉलेज, हाटा में आज संकल्प हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन योजना के तहत Special Awareness and Capacity Building Sessions on all Women-centric Schemes and Policies कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला प्रवेशन अधिकारी ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन निदेशक महिला कल्याण एवं भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार किया गया।

– Advertisement –

– Advertisement –

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी और हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन के कर्मियों ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), वूमेन हेल्पलाइन (1090), 112, 108, और 102 जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

साथ ही, छात्राओं को पम्फलेट वितरित किए गए और कन्या सुमंगला योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई गई।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति सिंह और बिंदना कुशवाहा, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक रीता यादव, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरोज दूबे, आचार्या श्रीमती कृष्णा दूबे, मोनिका मल्ल, प्रतिमा सिंह, सबया खातून, स्नेहलता, संगीता कुमारी सहित लगभग 800 छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

Leave a Comment