Khet Talab Yojana 2025: खेत तालाब योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

December 26, 2025 3:54 PM
Khet Talab Yojana 2025

उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा खेत तालाब योजना को किसानों के लिए लाया गया है। दरअसल राज्य सरकार की तरफ से किसानों को सिंचाई जल संचयन और साथ में पंपसेट पर अनुदान दिया जा रहा है।

तो इस योजना के माध्यम से किसानों को वर्षा का जल जमा करने में काफी ज्यादा सरलता होती है। इसके अलावा किसान अपने खेतों में पानी की जरूरत को भी आसानी से पूरा कर सकते हैं।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहने वाले एक किसान हैं और आप खेत तालाब योजना से फायदा लेना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में यह विवरण देंगे कि खेत तालाब योजना हेतु कितना अनुदान आपको मिल सकता है और कैसे आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

खेत तालाब योजना 2025

उत्तर प्रदेश में खेत तालाब योजना किसानों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को लघु तालाब बनवाने हेतु 52500 रूपए की सब्सिडी मिलती है।

इस तरह से 105000 रूपए की लागत में बनने वाले लघु तालाब पर किसानों को सब्सिडी का लाभ मिलता है। तो जो भी किसान इस योजना के तहत सरकार से मदद प्राप्त करना चाहते हैं तो वे अपना आवेदन दे सकते हैं।

लेकिन हम आपको यहां बताते चलें कि लघु तालाब की सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को बनवाने पर ही योजना की अनुदान की राशि किसानों को मिलती है। किसानों को राज्य सरकार के द्वारा सब्सिडी का पैसा डीबीटी के जरिए से बैंक खाते में भेजा जाएगा।

UP Khet Talab Yojana 2025 Overview

विभाग का नामकृषि विभाग
योजना का नामखेत तालाब योजना 2025
योजना की शुरुआतवर्ष 2017-18
राज्यउत्तर प्रदेश
पात्रतास्थापित की गई सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली मौजूदा समय में चालू हो
लाभ किसानों के लिए छोटे जल संचयन एवं पंप सेट पर सब्सिडी
तालाब के लिए अनुदान₹52500
पंप सेट के लिए अनुदान₹15000
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttp://agriculture.up.gov.in/

खेत तालाब योजना का उद्देश्य

खेत तालाब योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना यह उद्देश्य बनाया है कि राज्य के किसानों को सिंचाई हेतु बरसात के पानी को जमा करने के लिए मदद की जाए। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि अपने खेत में तालाब बनवाने के पश्चात किसान आसानी से वर्षा के जल को इकट्ठा कर सकते हैं जिसका इस्तेमाल सिंचाई करने के लिए किया जा सकता है। इस तरह से किसानों को खेती में सिंचाई करने की समस्या नहीं रहती है।

खेत तालाब योजना के लिए पात्रता

जो किसान खेत तालाब योजना के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने की जरूरत होगी:-

  • आवेदन देने वाला किसान अनिवार्य तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी हो।
  • केवल वही किसान पात्र माने गए हैं जिन्होंने 7 वर्ष पहले सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को कृषि विभाग के जरिए से स्थापित किया है।
  • स्थापित की गई सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली मौजूदा समय में चालू होनी चाहिए।

खेत तालाब योजना के लाभार्थियों को मिलेगा पंप सेट पर अनुदान

जो किसान खेत तालाब योजना के तहत लाभार्थी बनाए जाएंगे इन सबको राज्य सरकार से पंप सेट पर भी अनुदान प्राप्त होगा। इस तरह से इन सबके लिए एक अलग पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। तो बताते चलें कि जो पंप सेट की कीमत होगी इस पर 50% यानी अधिकतम 15000 रूपए की सुविधा लाभार्थियों को मिलेगी।

खेत तालाब योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

जो किसान खेत तालाब योजना के तहत पंजीकरण पूरा करना चाहते हैं ताकि वे योजना का लाभ ले सकें तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित आवेदन प्रक्रिया को अपनाना चाहिए:-

  • सबसे प्रारंभ में आप सभी किसानों को संबंधित विभागीय पोर्टल पर चले जाना है।
  • यहां पर आपको निर्देशों का पालन करते हुए पंजीकरण करना है।
  • इस प्रकार से आपको खेत तालाब हेतु 1000 रूपए की टोकन मनी भी जमा करनी होगी।
  • आगे आपको उस खेत का खसरा और खतौनी अपलोड करना होगा जिसमें आपको तालाब को खुदवाना है।
  • सारे अहम दस्तावेज जमा करने के बाद आपको अपना आवेदन सबमिट कर देना है।
  • ध्यान रहे कि आपको कोई भी जानकारी गलत नहीं देनी है क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका आवेदन निरस्त हो जाएगा।

FAQs

खेत तालाब योजना के माध्यम से सरकार कितना अनुदान किसानों को दे रही है?

खेत तालाब योजना के जरिए से किसानों को 52500 रूपए का अनुदान दिया जा रहा है।

मैं खेत तालाब योजना हेतु अपना आवेदन कहां जमा कर सकता हूं?

आप इसके लिए अपना आवेदन संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

क्या किसानों को पंप सेट खरीदने पर भी अनुदान मिलेगा?

जी हां किसानों को पंपसेट को खरीदने पर अनुदान मिलेगा लेकिन जरूरी है कि किसान खेत तालाब योजना का लाभार्थी हो।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

Leave a Comment