केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए मदद प्रदान करने हेतु कई प्रकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को देशभर में सक्रिय किया गया है जिनमें से एक कृषि यंत्र सब्सिडी योजना भी है। सरकार के द्वारा यह योजना पिछले वर्षों के अंतर्गत चलाई गई है जो वर्ष 2025 में भी किसानों के लिए लाभ देने हेतु अग्रसर है।
बताते चलें कि कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत मध्यम वर्गीय कृषकों के लिए कृषि से संबंधित वाहन खरीदने हेतु आकर्षक सब्सिडी प्रदान करवाई जाती है जिसके चलते किसान मात्र कुछ ही खर्च के आधार पर लाखों रुपए तक की लागत के वाहन बहुत ही आसानी के साथ खरीद सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिकता और वाहन की स्थिति के आधार पर अलग-अलग प्रकार से सब्सिडी प्रदान करवाई जाती है। किसानों के लिए कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन करना जरूरी होता है जिसके लिए आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च है।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2025
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना केंद्र सरकार के साथ विभिन्न राज्यों में अलग-अलग प्रकार से राज्य स्तरीय माध्यम से संचालित करवाई जा रही है जिसके अंतर्गत किसानों के लिए पहले आओ पहले पाओ के प्रावधान के आधार पर लाभ देने हेतु चयनित किया जाता है।
ऐसे किसान जो इस वर्ष अपनी सुविधा के लिए कृषि संबंधित कोई वाहन खरीदने वाले हैं तथा इस योजना की सहूलियत प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में उनके लिए योजना से जुड़े सभी प्रकार के नियम और अन्य विविधताओं के बारे में जान लेना चाहिए।
Krishi Yantra Subsidy 2025 Overview
| विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
| योजना का नाम | कृषि यंत्र सब्सिडी योजना |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| लाभ | कृषि सम्बंधित यंत्र खरीदने पर सब्सिडी |
| सब्सिडी | 40% से लेकर अधिकतम 90% तक |
| आयु | 19 वर्ष से अधिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://agriwelfare.gov.in/ |
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए पात्रता मापदंड
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में लाभ लेने के लिए पात्रताओं को जानना बहुत ही जरूरी है जो नीचे क्रमवार उपलब्ध करवाई गई हैं:-
- कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ केवल भारतीय मूल निवासी किसानों के लिए ही प्रदान किया जाता है।
- किसान के पास कृषि करने योग्य भूमि होनी चाहिए जिसका स्वामित्व उसके पास ही हो।
- इस योजना में मुख्य रूप से मध्यवर्गीय किसानों के लिए ही सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- आवेदक किसान का केसीसी संबंधित कर्ज बाकी नहीं होना चाहिए अन्यथा लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में इतना मिलेगा अनुदान
राष्ट्रीय स्तर के साथ विभिन्न राज्यों में राज्य स्तर पर चलाई जा रही कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत किसानों के लिए कृषि संबंधित वाहन खरीदने हेतु 40% से लेकर अधिकतम 90% तक की सब्सिडी प्रदान करवाई जाती है।
बताते चले कि यह योजना मुख्य रूप से ट्रैक्टर, चलित उपकरण, थ्रेसर ,कल्टीवेटर इत्यादि विभिन्न प्रकार के वाहनों पर सब्सिडी प्रदान करती है। योजना की सब्सिडी राज्य तथा वाहन की स्थिति के आधार पर अलग-अलग प्रकार से भी हो सकती है।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की विशेषताएं
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना अपने ही आप में काफी विशेष है जिसकी प्रमुख विशेषताएं नीचे दी गई है:-
- कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत किसानों के लिए विभिन्न वाहनों को खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाती है।
- किसानों के लिए सब्सिडी का पैसा डायरेक्ट ही उनके खातों में ट्रांसफर किया जाता है।
- किसानों को लाभ देने के लिए योजना निरंतर के साथ अपना कार्य कर रही है।
- योजना में महिला किसानों के साथ आरक्षित श्रेणियां किसानों के लिए अधिक प्राथमिकता दी जाती है।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का फायदा
सरकार के द्वारा चलाई जा रही कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का सबसे ज्यादा फायदा उन किसानों के लिए हुआ है जो मध्यम वर्गीय स्थिति से ताल्लुक रखते हैं तथा कृषि संबंधित वाहन खरीदने हेतु पर्याप्त लागत उपलब्ध नहीं है।
इस योजना की सब्सिडी के आधार पर किसान अपनी सहूलियत के लिए कृषि यंत्रों की खरीदारी तो कर ही सकते हैं साथ में ही अपने कृषि कार्यों को आधुनिकता के साथ जोड़ सकते हैं। इस प्रकार की योजनाओं से किसानों के लिए कृषि कार्यों में संलग्न होने और पूर्ण मन के साथ कृषि करने में काफी अच्छा प्रोत्साहन मिल पाया है।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपने राज्य के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- व्यक्तिगत जानकारी के आधार पर सबसे पहले वेबसाइट पर पंजीकृत हो जाए।
- इसके बाद आगे जाते हुए कृषि इनपुट सब्सिडी या कृषि यंत्र सब्सिडी के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब कुछ बेसिक जानकारी को पूरा करते हुए फॉर्म तक जाएं और उसमें पूरी जानकारी भरे।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- अंत में अपने द्वारा दी गई जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन पूरा हो सकता है।
FAQs
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में सबसे अधिक सब्सिडी किसे मिलती है?
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में महिला किसान या फिर एससी, एसटी श्रेणी से ताल्लुक रखने वाले छोटे समूह के किसानों के लिए अधिक सब्सिडी दी जाती है।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ किस प्रकार मिलता है?
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में किसानों के लिए सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से खातों में सुरक्षित की जाती है।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उद्देश्य क्या है?
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उद्देश्य किसानों के लिए सरकारी अनुदान के आधार पर कृषि से जुड़े यंत्रों को उपलब्ध करवाना और उनके लिए कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रोत्साहन देना है।










I need a water engine, tractor cultivater, boring pipe nd agriculture yantra etc
Babalu jhariya garam dheda pot kahani. Jila sevoni .mp