Labour Card Apply Online 2025: नया लेबर कार्ड बनाने के लिए यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

December 26, 2025 5:16 PM
Labour Card Apply Online

श्रमिक नागरिकों के लिए सरकार की तरफ से लेबर कार्ड योजना शुरू की गई है। इस तरह से यह योजना बिहार की राज्य सरकार ने अपने राज्य के मजदूरों के लिए शुरू की है। तो जो भी श्रमिक व्यक्ति लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं तो वे सब अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

लेबर कार्ड इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसके जरिए से श्रमिकों को वित्तीय रूप से सरकार से सहायता मिलती है। इसके साथ ही बहुत सी सरकारी योजनाओं का फायदा भी लेबर कार्ड धारकों को मिलता है। तो इसलिए सभी मजदूरों के पास यह कार्ड अवश्य होना चाहिए।

लेकिन बहुत से बिहार के श्रमिकों को यह नहीं पता कि कैसे लेबर कार्ड के लिए आवेदन जमा किया जाता है। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं ताकि आपका लेबर कार्ड आसानी से बन सके तो आज हम आपकी इसमें सहायता करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि लेबर कार्ड के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड, दस्तावेज, फायदे और आवेदन देने की कौन सी प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

लेबर कार्ड अप्लाई ऑनलाइन 2025

बिहार की राज्य सरकार की तरफ से श्रमिकों को लेबर कार्ड दिया जाता है। दरअसल यह मजदूर कार्ड केवल वही लोग प्राप्त कर सकते हैं जो असंगठित क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं। जो लोग अपना यह कार्ड बनवा लेते हैं तो इन सबको बिहार सरकार से वित्तीय सहायता के अलावा स्वास्थ्य बीमा और पेंशन का लाभ भी मिलता है।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों की शिक्षा के लिए मदद और इसके अलावा मातृत्व लाभ भी लेबर कार्ड बनवाने के पश्चात लाभार्थी को दिए जाते हैं। बिहार की राज्य सरकार के द्वारा लाखों श्रमिकों को यह कार्ड प्रदान करके इनका जीवन बेहतर बनाया जा रहा है।

Labour Card Online Apply 2025 Overview

विभाग का नामश्रम संसाधन विभाग
दस्तावेज का नामलेबर कार्ड
लेख का नामलेबर कार्ड अप्लाई ऑनलाइन
राज्य बिहार
लाभ कई योजनाओं का लाभ एवं आर्थिक सहायता
उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष
पेंशन60 वर्ष की उम्र के बाद
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bocwscheme.bihar.gov.in

लेबर कार्ड योजना के फायदे

लेबर कार्ड को बनवाने के जो फायदे श्रमिकों को मिलते हैं इन सबसे संबंधित जानकारी नीचे दी गई है:-

  • बिहार में रहने वाले गरीब मजदूरों को सरकार से वित्तीय सहायता मिलती है। ‌
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को विकसित करने के लिए सरकार बहुत सी योजनाओं का लाभ देती है।
  • जिनके पास लेबर कार्ड होता है उनके बच्चों को शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता की जाती है।
  • महिलाओं को मातृत्व लाभ भी इस योजना के तहत दिए जाते हैं।
  • लेबर कार्ड धारक व्यक्ति को पेंशन और स्वास्थ्य बीमा आदि का विशेष तौर से लाभ मिलता है।

लेबर कार्ड बनवाने के लिए पात्रता

लेबर कार्ड को बनवाने के लिए आपको जो पात्रता पूरी करनी पड़ेगी वह कुछ इस प्रकार से बताई गई है:-

  • मजदूर जरूरी है कि बिहार राज्य का रहने वाला मूल निवासी हो।
  • श्रमिक मजदूर की उम्र जरूरी है कि 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के बीच में हो।
  • केवल ऐसे लोगों का ही लेबर कार्ड बन सकता है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं।
  • जो व्यक्ति आर्थिक रूप से दयनीय अवस्था में हैं इनका ही लेबर कार्ड बनता है।

लेबर कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको अगर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी:-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट आकार फोटो

लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप बिहार के असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करते हैं तो आपको अपना लेबर कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको मजदूर कार्ड से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां अब होम पेज आपके सामने खुलेगा जिसमें आपको पंजीकरण वाला विकल्प ढूंढ कर इसे क्लिक करना है।
  • एक नया पेज आपके सामने आएगा इस पृष्ठ में आपको अपने आधार कार्ड की संख्या और कैप्चा कोड को दर्ज करके सत्यापन पूरा करना है।
  • सत्यापन के पश्चात आपको बिहार लेबर कार्ड के आवेदन फार्म को पूरा भर लेना है।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करना है और इन सबको वेबसाइट पर अपलोड कर देना है।
  • अंत में आपको अपना बिहार लेबर कार्ड का आवेदन पत्र जमा करके प्राप्त आवेदन संख्या को सुरक्षित रखना है।

FAQ

मुझे लेबर कार्ड बनवाने के लिए क्या करना चाहिए?

आपको अपना लेबर कार्ड बनवाने के लिए अपना आवेदन जमा करना चाहिए।

जिन श्रमिकों के पास लेबर कार्ड होता है क्या इनको पेंशन मिलती है?

जी हां श्रमिकों को 60 साल की उम्र पूरी करने के बाद हर महीने पेंशन का लाभ योजना के तहत मिलता है।

मेरी आयु 55 साल है तो क्या मेरा लेबर कार्ड बन सकता है?

जी हां अगर आप असंगठित क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं तो आपका लेबर कार्ड बन सकता है।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

2 thoughts on “Labour Card Apply Online 2025: नया लेबर कार्ड बनाने के लिए यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन”

Leave a Comment