महाराष्ट्र में रहने वाली लाखों गरीब महिलाओं के लिए राज्य सरकार की तरफ से लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की गई है। इस तरह से इस योजना के अंतर्गत वित्तीय तौर पर कमजोर बहनों को काफी सहारा मिलता है।
इस प्रकार से महिलाएं अब सरलता के साथ अपने सभी जरूरी खर्चो को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र की इन लाभार्थी बहनों को 16 किस्तों का फायदा आसानी के साथ मिल चुका है। इसलिए सभी बहनें अब लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।
तो अगली किस्त का फायदा केवल वही बहनें प्राप्त कर सकती हैं जिनका नाम बेनिफिशियरी सूची में होगा। इसलिए आपको योजना की लाभार्थी लिस्ट को चेक करना आवश्यक है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे लाडकी बहिन योजना बेनिफिशियरी लिस्ट को चेक किया जा सकता है।
लाडकी बहिन योजना बेनिफिशियरी लिस्ट 2026
महाराष्ट्र की सरकार अपने क्षेत्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रूपए की किस्त का लाभ प्रदान करती है। इस तरह से यह योजना इस उद्देश्य से आरंभ की गई थी कि गरीब परिवारों की सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
इस तरह से महाराष्ट्र में जो भी महिलाएं विवाहित हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है इन सबको इस योजना का पात्र बनाया जाता है। हर महीने 1500 रूपए की राशि प्राप्त करके महिलाएं अब अपने और अपने बच्चों के सभी जरूरी कामों को पूरा करने योग्य बनी हैं।
Ladki Bahin Yojana List 2026 Overview
| विभाग का नाम | महिला व बाल विकास विभाग |
| योजना का नाम | लाडकी बहिन योजना |
| लेख का नाम | लाडकी बहिन योजना बेनिफिशियरी लिस्ट |
| आगामी क़िस्त | 17वीं |
| क़िस्त की राशि | ₹1500 |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| उम्र | 21 साल से लेकर 65 साल तक |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त
लाडकी बहिन योजना की जो 17वीं किस्त होगी इसमें महिलाओं को 1500 रूपए की राशि का लाभ मिलेगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि कुछ महिलाओं को योजना के अंतर्गत 3000 रूपए की राशि भी मिल सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि 16वीं किस्त का लाभ महिलाओं को किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं मिल पाया था।
तो इन सब महिलाओं को अब दोनों किस्तों यानी 16वीं और 17वीं किस्त का लाभ एक साथ बैंक खाते में प्राप्त होगा। परंतु जिन महिलाओं को पिछले महीने 16वीं किस्त का लाभ मिल चुका है इन सबको अब केवल 1500 रूपए की राशि ही 17वीं किस्त के रूप में प्राप्त होगी।
लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता शर्तें
लाडकी बहिन योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की हैं जैसे:-
- आवश्यक है कि महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी हो।
- महिला की उम्र 21 साल से लेकर 65 साल तक के बीच में होनी अनिवार्य है।
- यह भी जरूरी है कि महिला के पूरे घर की कमाई 2.5 लाख वार्षिक हो।
- घर का कोई भी सदस्य ना तो आयकर दाता हो और ना ही किसी सरकारी नौकरी में हो।
- ट्रैक्टर को छोड़कर महिला के परिवार में कोई भी चार पहिएं वाली गाड़ी नहीं होनी चाहिए।
- यह भी आवश्यक है कि महिला का बैंक और आधार आपस में जुड़े हुए हों।
लाडकी बहिन योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र की जो महिलाएं लाडकी बहिन योजना की बेनिफिशियरी सूची को देखना चाहती हैं तो इन सबको जो तरीका अपनाना चाहिए इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
- लाडकी बहिन की लिस्ट देखने हेतु सर्वप्रथम आपको योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- मुख्य पृष्ठ पर अब आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट वाला विकल्प आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब जो दूसरा पेज आपके सामने खुलेगा इसमें आपको अपना जिला, अपनी तहसील, ग्राम पंचायत अथवा वार्ड इत्यादि का चयन करना होगा।
- सारी जानकारी का चयन करने के बाद आपको गेट बेनिफिशियरी लिस्ट वाले विकल्प को क्लिक करना है।
- तुरंत ही अब आपके सामने योजना की लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
- अब आपको इस लिस्ट में ध्यान पूर्वक अपना नाम ढूंढ लेना है।
- भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए आप बेनिफिशियरी लिस्ट को डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।
लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी सूची में नाम ना आने पर क्या करें
अगर आप लाडकी बहिन बेनिफिशियरी लिस्ट को चेक करती हैं और यह देखतीं हैं कि आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो ऐसे में आपको घबराने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। यहां आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि बहुत सी बार तकनीकी कारणों की वजह से या फिर दस्तावेज में कमी होने के कारण नाम सूची से हट जाता है।
अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या आती है तो आप संबंधित विभाग या फिर नजदीकी सेवा केंद्र में जाकर अपने दस्तावेजों को ठीक करवा सकते हैं। इस तरह से फिर योजना की अगली सूची जब आएगी तो इसमें आपका नाम जुड़ जाएगा और आपको किस्त का फायदा भी मिलेगा।
FAQs
लाडकी बहिन योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट को चेक करने का क्या फायदा होता है?
लाडकी बहिन योजना बेनिफिशियरी लिस्ट को देखने का यह फायदा है कि आपको यह पता चल जाता है कि योजना की किस्त का पैसा आपको मिलेगा या नहीं।
लाडकी बहिन योजना के तहत किस्त का पैसा कैसे प्राप्त होता है?
लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को किस्त का पैसा सीधे तौर पर डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त होता है।
मुझे लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी लिस्ट को चेक करने के लिए किस विवरण की जरूरत होगी?
आपको लाभार्थी लिस्ट चेक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण विवरण जैसे कि जिला, तहसील, ग्राम, पंचायत आदि की आवश्यकता पड़ेगी।









