LIC Scholarship Yojana 2025: छात्रों को मिल रही 40000 रूपए की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

December 26, 2025 4:41 PM
LIC Scholarship Yojana

भारत में रहने वाले गरीब छात्रों के लिए एलआईसी स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। इस छात्रवृत्ति वाली योजना का फायदा वे सब विद्यार्थी ले सकते हैं जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा को उत्तीर्ण कर लिया है।

तो एलआईसी स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को हर साल 15 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक की राशि प्रदान की जाती है। इस पैसे का उपयोग करके छात्र अपने शिक्षा से जुड़े हुए सभी कामों को सरलता के साथ पूरा कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से शुरू की गई छात्रवृत्ति वाली योजना के बारे में बताएंगे। इस तरह से इस लेख को पढ़ने के बाद आपको यह पता चलेगा कि आप कैसे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना 2025

यदि आप एक छात्र हैं और आपने 12वीं कक्षा को पास कर लिया है लेकिन आपके पास आगे की शिक्षा के लिए पैसे नहीं हैं तो आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा विद्यार्थियों के लिए गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप योजना को शुरू किया गया है।

इस योजना के तहत विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद की शिक्षा हासिल करने हेतु 40 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप मिलती है। तो वजीफा प्राप्त करने के बाद छात्र फिर सरलता के साथ अपनी शिक्षा को जारी रख सकते हैं। यहां आपको हम यह भी बताना चाहते हैं कि छात्रों को एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन की ओर से यह वजीफा दिया जा रहा है।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 Overview

विभाग का नामभारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
योजना का नामएलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप
लेख का नामएलआईसी स्कॉलरशिप 2025
योजना की शुरुआतवर्ष 2006
वित्तीय वर्ष2025-26
योग्यता10वीं और 12वीं पास के लिए
लाभ40 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in/

एलआईसी स्कॉलरशिप के तहत पाठ्यक्रम

भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा जो वजीफा विद्यार्थियों को प्रदान किया जा रहा है इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित है:-

  • छात्रों को चिकित्सा, तकनीकी कोर्स अथवा किसी भी अन्य विषय में स्नातक करने के लिए वजीफा मिलता है।
  • जो विद्यार्थी किसी भी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा कर रहे हैं इन सबको भी छात्रवृत्ति मिलती है।
  • ऐसे छात्र जो आईटीआई से कोई व्यावसायिक पाठ्यक्रम या औद्योगिक प्रशिक्षण ले रहे हैं इन्हें भी स्कॉलरशिप दी जाती है।

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के तहत राशि

भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा इस छात्रवृत्ति के माध्यम से विद्यार्थियों को इनके पाठ्यक्रम के अनुसार जो धनराशि मिलती है इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

CourseScholarship
चिकित्सा के कोर्स करने वाले छात्रों को40000 रूपए
बीटेक, बीई या बीआर्क पाठ्यक्रमों हेतु30000 रूपए
स्नातक, डिप्लोमा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए20000 रुपए
डिप्लोमा पाठ्यक्रम और व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेतु15000 रुपए

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के फायदे

एलआईसी स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्र और छात्राओं को जो फायदे प्राप्त होते हैं इन सबके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से है:-

  • छात्रों को 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई करने के लिए वित्तीय सहायता मिलती है।
  • विद्यार्थियों को 15000 से लेकर 40 हजार रुपए तक की वजीफा की राशि प्राप्त होती है।
  • जो छात्र निम्न आय वर्ग के हैं इनको स्कॉलरशिप हेतु प्राथमिकता मिलती है।
  • छात्र और छात्राओं को अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ने की आवश्यकता नहीं होती और वे उच्च शिक्षा हासिल करते हैं।

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता मानदंड

छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को जो पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे इन सबके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • आवेदक छात्र व छात्राएं भारत के मूल निवासी हों और बेरोजगार हों।
  • विद्यार्थी के घर के सदस्यों की वार्षिक आय ढाई लाख से ज्यादा ना हो।
  • आवश्यक है कि छात्र ने 10वीं और 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंक लिए हो।
  • जो छात्र 12वीं कक्षा के बाद आगे की शिक्षा लेना चाहते हैं इन सबको स्कॉलरशिप मिलती है।

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

भारतीय जीवन बीमा निगम छात्रवृत्ति हेतु आवेदन के लिए आपको जिन दस्तावेजों की जरूरत है इनके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र यदि जरूरी हो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट आकार फोटो

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन जमा करने हेतु आपको जो तरीका अपनाना होगा वह कुछ इस प्रकार से है:-

  • सबसे शुरुआत में आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • अब आपको यहां पर संबंधित छात्रवृत्ति का लिंक दिखाई देगा आपको इसको दबाना होगा।
  • आगे आपके सामने एक आवेदन फार्म आएगा जिसमें आपको अपनी सारी जानकारी को दर्ज करना है।
  • आवेदन पत्र को भर लेने के बाद आपको सारे दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
  • फिर आपको अपना एलआईसी छात्रवृत्ति का फॉर्म जमा कर देना है।

FAQs

एलआईसी स्कॉलरशिप योजना के द्वारा अधिकतम कितनी धनराशि मिलती है?

भारतीय जीवन बीमा निगम की इस छात्रवृत्ति के माध्यम से अधिकतम 40000 रूपए की धनराशि मिलती है।

कौन भारतीय जीवन बीमा निगम की गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप का लाभ ले सकता है?

जिन छात्रों ने कक्षा दसवीं या फिर कक्षा 12वीं अथवा इसके समकक्ष शिक्षा हासिल की है वे सब लाभ ले सकते हैं।

भारतीय जीवन बीमा निगम स्कॉलरशिप क्यों देता है?

भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा यह छात्रवृत्ति इसलिए दी जाती है ताकि गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने में दुविधा ना हो।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

Leave a Comment