MP Panchayat Sachiv Vacancy 2025: इस दिन जारी होगा एमपी पंचायत सचिव भर्ती का नोटिफिकेशन

December 29, 2025 12:39 PM
MP Panchayat Sachiv Vacancy

एमपी पंचायत सचिव भर्ती की प्रतीक्षा मध्य प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों को है। जानकारी के लिए बताते चलें कि भर्ती के लिए मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

एमपी पंचायत सचिव भर्ती के माध्यम से बड़ी संख्या में राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर प्राप्त होगा। इस तरह से मध्य प्रदेश के सभी जिलों के लिए इस भर्ती का आयोजन करवाया जाएगा। आने वाले कुछ दिनों के अंदर संबंधित विभाग की तरफ से इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।

तो अगर आपको भी एमपी पंचायत सचिव भर्ती की प्रतीक्षा है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह लेख पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए से यह बताएंगे कि मध्य प्रदेश राज्य में पंचायत सचिव वैकेंसी कब आएगी। इस तरह से हम इस पद की सारी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा मानदंड, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे।

एमपी पंचायत सचिव भर्ती 2025

मध्य प्रदेश राज्य में साल 2026 के लिए पंचायत सचिव भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस प्रकार से जो भी उम्मीदवार बड़ी संख्या में अपना आवेदन जमा करने के लिए प्रतीक्षा में बैठे हैं इनका इंतजार शीघ्र खत्म होगा।

यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि पंचायत सचिव पद पर नौकरी प्राप्त करने हेतु उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से पात्रता परीक्षा को पास करना होगा। तो जो भी उम्मीदवार पास हो जाएंगे इन्हें फिर इस भर्ती के अंतर्गत पंचायत सचिव की नौकरी मिलेगी।

MP Panchayat Sachiv Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
भर्ती का नामएमपी पंचायत सचिव भर्ती 2025
पद का नामपंचायत सचिव
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
नौकरी का स्थानमध्य प्रदेश
आयु सीमा21 से 35 वर्ष
वेतन19500 रूपए से लेकर 62000 रूपए तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://esb.mp.gov.in/

एमपी पंचायत सचिव भर्ती कब आएगी

सभी उम्मीदवार इस समय यही प्रतीक्षा कर रहे हैं कि एमपी पंचायत सचिव भर्ती कब आएगी। तो हम आपको बता दें कि फिलहाल इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक अगले साल जनवरी के महीने में इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को चाहिए कि वे संबंधित वेबसाइट पर जाकर नियमित रूप से भर्ती से जुड़ी हुई जानकारी के अपडेट को चेक करते रहें।

एमपी पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन जमा करने हेतु उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आपको फीस से संबंधित सारी जानकारी निम्नलिखित बताई गई है:-

CategoryApplication Fee
General500 रूपए
OBC500 रूपए
SC 250 रुपए
ST 250 रुपए

एमपी पंचायत सचिव भर्ती के लिए आयु सीमा

मध्य प्रदेश राज्य में पंचायत सचिव भर्ती हेतु उम्मीदवारों को कुछ आयु सीमा मानदंड भी पूरे करने होंगे जैसे:-

  • एमपी पंचायत सचिव भर्ती के आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल तक रखी जाएगी।
  • जबकि इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 35 साल तक निर्धारित की जाएगी।
  • आयु सीमा से जुड़ी हुई सही जानकारी आपको तब मिलेगी जब इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो जाएगा।
  • जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग हैं इन सबको नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्राप्त होगी।

एमपी पंचायत सचिव भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

अगर आपको एमपी पंचायत सचिव पद पर अपना आवेदन जमा देना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता के मानदंडों को अनिवार्य तौर पर पूर्ण करना होगा:-

  • आवेदन देने हेतु जरूरी है कि अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी जरूरी होनी चाहिए।

एमपी पंचायत सचिव भर्ती के तहत वेतनमान

एमपी पंचायत सचिव भर्ती के लिए जो सैलरी उम्मीदवारों को दी जाएगी इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • नौकरी के शुरुआती 2 वर्षों में उम्मीदवारों को हर महीने 10000 रूपए की राशि प्राप्त होगी।
  • इसके बाद फिर सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत हर महीने 19500 रूपए से लेकर 62000 रूपए का वेतन प्राप्त होगा।

एमपी पंचायत सचिव भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के लिए जो उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करेंगे इन सबको एमपी कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। जानकारी के लिए बताते चलें कि जो उम्मीदवार पास हो जाएंगे इन सबके फिर दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। इस तरह से सबसे अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को एमपी पंचायत भर्ती के तहत नियुक्त किया जाएगा।

एमपी पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

एमपी पंचायत सचिव भर्ती के लिए जब नोटिफिकेशन की घोषणा की जाएगी तो इसके बाद सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने का मौका मिलेगा। इसके लिए जो प्रक्रिया अपनानी होगी इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • सबसे शुरुआत में आप सभी अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको नए पंजीकरण वाले विकल्प को ढूंढ कर इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अब आपके सामने अगला पृष्ठ आएगा जिसमें आपको पंजीकरण हेतु अपना नाम, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी को लिखना होगा।
  • फिर आपको अपना पासवर्ड बना लेना है और अब आपको ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा।
  • जो ओटीपी आपको मिलेगा आपको इसे सही स्थान पर लिखकर सत्यापन करना होगा।
  • पंजीकरण के बाद आपको जो पंजीकरण आईडी और पासवर्ड मिलेगा इसके माध्यम से आपके लॉगिन करना है।
  • अब आपको पंचायत सचिव भर्ती आवेदन पत्र को पूरा भरना है।
  • इसके बाद आपको सारे जरूरी दस्तावेज सही प्रारूप में स्कैन करके अपलोड कर देने हैं।
  • आगे आपको अपने हस्ताक्षर और अपने फोटोग्राफ को भी अपलोड करना होगा।
  • अपनी श्रेणी के मुताबिक शुल्क जमा करके आवेदन को सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको अपने जमा किए गए एमपी पंचायत सचिव भर्ती के फॉर्म का प्रिंट निकालकर रख लेना है।

FAQs

एमपी पंचायत सचिव भर्ती कब तक आ सकती है?

अभी इस बारे में कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन संभावना है कि जनवरी या फिर फरवरी के महीने में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

मुझे पंचायत सचिव भर्ती के तहत आवेदन जमा करने हेतु कितना शुल्क देना होगा?

अगर आप सामान्य वर्ग से संबंध रखते हैं तो तब आपको 500 रूपए जमा करने होंगे और यदि आप आरक्षित श्रेणी के तहत आते हैं तो 250 रुपए का भुगतान शुल्क के रूप में देना होगा।

मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के लिए क्या परीक्षा भी होगी?

जी हां इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

Leave a Comment