Murgi Palan Loan Yojana: मुर्गी पालन लोन योजना के 25% से 33% की सब्सिडी के साथ आवेदन शुरू

December 26, 2025 12:04 PM
Murgi Palan Loan Yojana

देश के नागरिकों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी जीवन देने के लिए मुर्गी पालन लोन योजना शुरू की गई है। यह योजना उन सब ग्रामीण नागरिकों के लिए फायदेमंद है जो किसान या पशुपालक हैं। दरअसल जो गांव में रहने वाले नागरिक हैं सरकार इन सबको वित्तीय तौर पर सक्षम बनाना चाहती है।

तो गांव में जो व्यक्ति रहते हैं इन सबके लिए मुर्गी पालन एक अच्छा व्यवसाय है। यह कारोबार आसानी से किया जा सकता है और इसमें मेहनत कम और मुनाफा भी अधिक होता है। परंतु जिन लोगों के पास मुर्गी पालन करने हेतु पैसे नहीं होते तो इन सबको सरकार से लोन लेना चाहिए।

आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि कैसे आप मुर्गी पालन लोन ले सकते हैं। कर्ज लेने के लिए आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होने चाहिएं। इस तरह से हम इस आर्टिकल में आपको लोन लेने की पात्रता, फायदे और आवेदन जमा करने का पूरा तरीका बताएंगे।

मुर्गी पालन लोन योजना 2025

भारत में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र हैं और यहां पर रहने वाले लोगों के लिए मुर्गी पालन लोन योजना आरंभ की गई है। सरकार चाहती है जो लोग गांव में रहते हैं इन सबको भी वित्तीय तौर पर बेहतर बनाया जाए। ‌

आमतौर पर गांव के नागरिकों के पास अधिक पैसा नहीं होता क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के ज्यादा मौके लोगों को नहीं मिलते हैं। ऐसे में सरकार बेरोजगारी से छुटकारा दिलाने और ग्रामीण नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुर्गी पालन लोन दे रही है।

इस प्रकार से मुर्गी पालन लोन योजना के माध्यम से ग्रामीण नागरिक 900000 रूपए तक का लोन प्राप्त करके अपना मुर्गी फार्म शुरू कर सकते हैं। इस व्यवसाय को आरंभ करने के बाद ग्रामीण व्यक्ति दूसरे गरीब लोगों को भी अपने फार्म में नौकरी दे सकते हैं।

Murgi Palan Loan 2025 Overview

विभाग का नामपशुपालन एवं डेयरी विभाग
योजना का नाममुर्गी पालन लोन योजना
वित्तीय वर्ष2025-26
ब्याज दर7% से 12% वार्षिक
लाभ9 लाख रुपए तक का लोन
सब्सिडी 33% तक
भुगतान अवधि5 से 7 साल
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.myscheme.gov.in/

मुर्गी पालन लोन योजना का उद्देश्य

मुर्गी पालन लोन प्रदान करने के पीछे सरकार का उद्देश्य गांव में रहने वाले लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाना है। सरकार चाहती है कि जो जरूरतमंद नागरिक अपना मुर्गी फार्म आरंभ करना चाहते हैं तो इन्हें आसानी के साथ लोन उपलब्ध कराया जाए। इस प्रकार से सरकार का मुख्य रूप से मकसद यही है कि गांव की जनता को बिजनेस करने के लिए सहायता की जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

मुर्गी पालन लोन योजना के कुछ फायदे

मुर्गी पालन लोन योजना के अंतर्गत गांव में रहने वाले व्यक्तियों को जो फायदे प्राप्त होते हैं इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से निम्नलिखित दी गई है:-

  • सरकार से मुर्गी का फॉर्म शुरू करने हेतु सरलता पूर्वक लोन मिलता है।
  • ग्रामीण नागरिक 9 लाख रुपए तक का लोन लेकर मुर्गी पालन कर सकते हैं।
  • सामान्य वर्ग के लोगों को लोन पर 25% तक की सब्सिडी भी दी जाती है।
  • वहीं जो आरक्षित श्रेणी के नागरिक हैं इन सबको 33% तक की सब्सिडी का फायदा सरकार से मिलता है।
  • जो लोग वित्तीय तौर पर कमजोर हैं वे लोन लेकर आसानी से अब अपने मुर्गी पालन के व्यवसाय को आरंभ कर सकते हैं।
  • गांव के गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है।

मुर्गी पालन लोन योजना के लिए पात्रता मानदंड

मुर्गी पालन लोन योजना हेतु आपको अगर आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको जो पात्रता शर्तें पूरी करनी होगी इन सबसे जुड़ी हुई जानकारी नीचे दी गई है:-

  • आवेदन जमा करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक हो और ग्रामीण इलाके में निवास करता हो।
  • मुर्गी पालन लोन प्राप्त करने हेतु जरूरी है कि आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 साल तक हो।
  • व्यक्ति को यह जानकारी होनी चाहिए कि मुर्गी पालन के बिजनेस को कैसे भली भांति किया जा सकता है।
  • अगर व्यक्ति ने पहले से कोई लोन लिया हुआ है तो वह जरूरी है कि चुका दिया हो।
  • आवेदनकर्ता के पास मुर्गियों को रखने हेतु तीन एकड़ तक की जमीन अवश्य होनी चाहिए।

मुर्गी पालन लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

सरकार से मुर्गी पालन लोन प्राप्त करने के लिए आपके पास जो अहम दस्तावेज होने चाहिएं इन सबकी जानकारी निम्नलिखित है:-

  • आधार कार्ड
  • मुर्गी पालन का परमिट
  • बिजनेस की पूरी रिपोर्ट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • चालू मोबाइल नंबर आदि

मुर्गी पालन लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

गांव में रहने वाले जो व्यक्ति मुर्गी पालन लोन हेतु आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन सबको ऑफलाइन नीचे बताई गई प्रक्रिया को दोहराना होगा:-

  • मुर्गी पालन लोन के लिए सर्वप्रथम अपने घर के समीप के संबंधित बैंक में चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको बैंक कर्मी से मुर्गी पालन ऋण के बारे में जानकारी लेकर आवेदन पत्र लेना है।
  • आगे आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरना है और सारे दस्तावेजों को भी इसमें संलग्न करना है।
  • फार्म जमा करने से पहले आपको एक बार देख लेना है कि किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता तो नहीं है।
  • यदि सब कुछ ठीक है तो आपको फिर बैंक कर्मचारी को अपना मुर्गी पालन लोन का आवेदन दे देना है।
  • अब बैंक द्वारा आपके दस्तावेजों और फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।
  • अगर कोई गलती नहीं है तो आपके आवेदन को स्वीकार करके मुर्गी पालन लोन आपको दे दिया जाएगा।

FAQs

मुर्गी पालन लोन योजना का फायदा क्या देश के सभी नागरिक ले सकते हैं?

मुर्गी पालन लोन योजना का फायदा देश के वे सब नागरिक ले सकते हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और वित्तीय तौर पर कमजोर हैं।

मुझे मुर्गी पालन हेतु लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन कैसे जमा करना होगा?

आपको सबसे पहले योजना से संबंधित बैंक का चयन करना है और उस बैंक की शाखा में जाकर ऑफलाइन आवेदन जमा करना है।

अगर मेरा लोन स्वीकृत हो जाता है तो राशि कैसे मिलेगी?

लोन स्वीकृत होने पर आपको सारा पैसा आपके बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगा।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

Leave a Comment