PM Awas Yojana Gramin Survey 2025: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के नए आवेदन शुरू

December 29, 2025 11:24 AM
PM Awas Yojana Gramin Survey

वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू करवाई गई पीएम आवास योजना निरंतर रूप से देश भर के सभी राज्यों में अपना कार्य कर रही है। इस योजना के अंतर्गत शहरी परिवारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिए जा रहे हैं।

अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं तो आपके लिए जानकारी होगी कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 के जनवरी महीने से लेकर में महीने के बीच में महत्वपूर्ण सर्वे करवाए गए है जिसके अंतर्गत उन सभी व्यक्तियों के नाम आवास योजना में जोड़े गए हैं जिनके लिए लाभ नहीं मिल पाया है।

5 महीनो के दायरे में पीएम आवास योजना का ग्रामीण सर्वे कंप्लीट किए जाने के बाद अब सरकार के द्वारा आगे की प्रयोजना तैयार करवाई जा रही है जिसके तहत जिन भी परिवारों ने आवास में अपने नाम जुड़वाए है उन सभी के लिए लाभ दिया जाने वाला है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2025

देशभर के विभिन्न राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास योजना की सर्वे का कार्य मुख्य रूप से ग्राम प्रधान तथा सचिव के लिए सोपा गया है। इन कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप आयोजन के साथ घर-घर जाकर भी पात्र परिवारों के सर्वे फार्म जमा किए गए हैं।

इसके अलावा तकनीकी सुविधा को महत्वता देते हुए पीएम आवास योजना का ग्रामीण सर्वे ऑनलाइन माध्यम से भी पूरा करवाया गया है जिसके अंतर्गत पात्र परिवार स्वयं के द्वारा भी अपने सर्वे फॉर्म जमा कर पाए हैं जो काफी गतिशील रहा है।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Survey 2025 Overview

विभाग का नामग्रामीण विकास विभाग
योजना का नामपीएम आवास योजना
लेख का नामपीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे
योजना की शुरुआतवर्ष 2015
योजना का लाभघर बनाने के लिए ₹120000 की वित्तीय सहायता
प्रथम क़िस्त₹25000-₹40000
लाभार्थी समस्त बीपीएल धारक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmayg.nic.in/

पीएम आवास योजना के लिए पात्रता मापदंड

पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे के लिए निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड को अपनाया गया है:-

  • ऐसे परिवार जो मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र के ही निवासी हो।
  • परिवार में अभी तक पक्का मकान नहीं बना हो तथा कच्चे घरों में निवास करते हो।
  • परिवार के मुखिया के नाम पर कोई आधिकारिक संपत्ति नहीं होनी चाहिए।
  • उनके पास कोई परमानेंट आय का जरिया न हो और न ही पहले से संबंधित योजना का लाभ मिला हो।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का उद्देश्य

केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए गए पीएम आवास योजना के सर्वे का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे परिवार जो पर्याप्त कार्यवाही न होने के कारण अभी तक आवास योजना से वंचित है परंतु उनके लिए पक्के मकान की सख्त जरूरत है उन सभी के लिए आसानी के साथ लाभ पहुंचाया जाए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री जी की घोषणा के अनुसार पीएम आवास योजना के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए तथा देशभर के सभी कोनों में आवास योजना को विस्तार देने हेतु यह सर्वे बहुत ही महत्वपूर्ण है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की विशेषताएं

ऑनलाइन तथा ऑफलाइन सुविधा –

पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्व के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार की सुविधा लोगों के लिए दी गई है।

गतिशील प्रक्रिया –

ग्रामीण क्षेत्र के इन सर्वे का कार्य गतिशीलता के साथ किया गया है जो काफी सराहनीय रहा है।

सभी के लिए निशुल्क –

पीएम आवास योजना के सर्वेश सभी श्रेणियां के परिवारों के लिए बिल्कुल ही निशुल्क रहे हैं।

स्पष्ट पात्रताएं –

पीएम आवास योजना में सर्वे के लिए लोगों को स्पष्ट पात्रताएं सुनिश्चित की गई है ताकि केवल पात्र परिवारों तक ही लाभ पहुंच सके।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट

पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के सर्वे का कार्य पूरा किए जाने के बाद अब पात्रताओं के आधार पर बेनिफिशियरी लिस्ट को जारी करवाया जा रहा है जिसमें उन सभी आवेदकों के नाम स्पष्ट रूप से शामिल होंगे जिनके सर्वे फॉर्म एक्सेप्ट किए गए हैं।

ऐसे परिवार जिन्होंने सर्वे फॉर्म जमा करने के बाद अभी तक अपनी स्थिति को चेक नहीं किया है उन सभी के लिए बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम देख लेना चाहिए ताकि उन्हें पता चल सके कि उनका नाम आवास हेतु सिलेक्ट किया गया है या नहीं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्वे का स्टेटस निम्न प्रकार से चेक कर सकते हैं:-

  • पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे फॉर्म स्टेटस चेक करने के लिए पीएम आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करते हुए मेनू में awassoft के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब यहां से बेनिफिशियरी सेक्शन में पहुंच जाएंगे जहां पर एप्लीकेशन स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद अगली ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां से आवेदक की महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज हो जाने के बाद कैप्चर भरे और सबमिट कर दें अंत तथा ऑनलाइन स्क्रीन पर फॉर्म स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।

FAQs

पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्व क्यों करवाए गए हैं?

पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्वे पात्र परिवारों के नाम रजिस्टर्ड करने के लिए करवाए गए हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन कौन सा है?

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन आवास प्लस 2025 है।

पीएम आवास योजना बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे देखें?

पीएम आवास योजना बेनिफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक की जा सकती है।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

2 thoughts on “PM Awas Yojana Gramin Survey 2025: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के नए आवेदन शुरू”

Leave a Comment