PM Awas Yojana Gramin Survey: पीएम आवास योजना के नए ग्रामीण सर्वे शुरू

December 11, 2025 5:12 PM
PM Awas Yojana Gramin Survey

केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णय अनुसार पीएम आवास योजना के अंतर्गत निर्णय लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे परिवार जिनके लिए आवास का लाभ नहीं मिला है उन सभी के ग्रामीण आवास सर्वे करवाए गए हैं।

इस सर्वे के दौरान मुख्य रूप से उन परिवारों के लिए प्राथमिकता दी गई है जो अभी तक अपने परिवार समेत कच्चे घरों में कठिनाइयों के साथ निवास कर रहे हैं। इन परिवारों के लिए सर्वे के आधार पर आवास योजना से रजिस्टर्ड तो किया गया है साथ में उनके लिए जल्द से जल्द लाभ भी दिया जाने वाला है।

अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं तो आपके लिए जानकारी होगी कि पीएम आवास योजना के सर्वे का कार्य 5 महीनो के भीतर पूरा करवाया गया है जो 30 जनवरी 2025 से मई 2025 तक हुआ है। सर्वे के बाद अब आवास योजना की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

PM Awas Yojana Gramin Survey

पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण सर्वे पूरे करवाए जाने के बाद आगे की प्रक्रिया के रूप में अब जिन परिवारों के सर्वे करवाए गए हैं उनके नाम उनकी पात्रताओं के आधार पर बेनिफिशियरी लिस्ट के माध्यम से जारी करवाए जा रहे हैं।

योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में जिन भी आवेदको के नाम शामिल होते हैं केवल उन्हीं के लिए ही आवास योजना के तहत पक्के मकानों का लाभ प्रदान करवाया जाने वाला है। ऐसी स्थिति में जिन परिवारों ने आवास योजना का ग्रामीण सर्वे पूरा किया है उन सभी के लिए लिस्ट में अपने नाम जरुर चेक करने चाहिए।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता

पीएम आवास योजना के तहत निम्न पात्रताओं के आधार पर ही ग्रामीण सर्वे करवाए गए हैं :-

  • केवल उन्हीं व्यक्तियों के सर्वे फार्म स्वीकृत किए जा रहे हैं जो मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हो।
  • आवेदक व्यक्ति के नाम पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • सर्वेक्षण के दौरान वे अभी तक कच्चे घरों या झोपड़ियों में निवास करते हो।
  • इन सर्वे के दौरान मुख्य रूप से बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए प्राथमिकता दी गई है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे लिस्ट

ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपनी पात्रताओ के आधार पर पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के अंतर्गत अपना फॉर्म सबमिट किया है उन सभी के लिए फार्म के आधार पर एक बार जारी करवाई जा रही बेनिफिशियरी लिस्ट में अपने नाम की स्थिति को भी देख लेना अनिवार्य होगा।

आवेदकों की जानकारी के लिए बता दें कि यह बेनिफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर तथा ऑफलाइन संबंधित सरकारी कार्यालयो में उपलब्ध करवाई जा रही है जिनमें सभी आवेदकों के नाम चयनित है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की विशेषताएं

सरकार के द्वारा आवास योजना के लिए करवाई गई ग्रामीण सर्व की विशेषताएं निम्न है :-

  • पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्वे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से करवाए गए हैं।
  • इन सर्वे के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के आवेदन बिल्कुल ही फ्री में जमा हुए हैं।
  • सर्वे की प्रक्रिया काफी गतिशील रही है जिसके अंतर्गत लगभग सभी पात्र परिवारों के सर्वे करवाए गए हैं।
  • इस सर्वे के दौरान जरूरतमंद परिवारों के लिए शीघ्रता के साथ लाभ पहुंच पाएगा।

सर्वे के बाद लिस्ट में नाम नहीं आ रहा तो क्या करें

ग्रामीण क्षेत्र के जिन व्यक्तियों ने आवास योजना के ग्रामीण सर्वे तो कंप्लीट किए है परंतु उनका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट के माध्यम से जारी नहीं हो रहा है तो ऐसे में उनके लिए एक बार अपनी संतुष्टि हेतु सर्वे की फॉर्म की स्थिति जरूर चेक कर लेनी चाहिए।

अगर आपके द्वारा जमा किए गए सर्वे का फार्म स्वीकृत होता है तो ऐसे में नाम लिस्ट में शामिल होंगे। ग्रामीण उम्मीदवार परिवार निम्न ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सर्वे का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे फॉर्म स्टेटस कैसे चेक करें?

  • पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे फॉर्म स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन करें और बेनिफिशियरी या awassoft वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आगे पहुंचते हुए ट्रैक योर एप्लीकेशन स्टेटस के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • यहां पर आवेदक अपनी एप्लीकेशन आईडी यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • जानकारी पूरी हो जाने के बाद सबमिट कर देना होगा अंततः ऑनलाइन स्क्रीन पर फार्म की स्थिति शो हो जाएगी।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

Leave a Comment