प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ में से एक पीएम फसल बीमा योजना भी है। इस योजना के अंतर्गत किसानों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से हुई नष्ट हुई फसल की भरपाई मुआवजे के तौर पर की जाती है।
बताते चलें कि पीएम फसल बीमा योजना पिछले वर्षों की तरह ही 2025 में भी सक्रिय है जिसके अंतर्गत 2024-25 की रवि की फसलों के भुगतान का दावा किया गया इसके अलावा 2025-26 की फसलों के लिए अभी भी पंजीकरण जारी है।
ऐसे किसान जो आगामी रवि की फसलों के लिए सुरक्षा देना चाहते हैं उन सभी के लिए पीएम फसल बीमा योजना की निर्धारित तिथि के अंतर्गत अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कर देना चाहिए ताकि अगर भविष्य में कोई नुकसान होता है तो उनके लिए सरकारी राहत आसानी से मिल पाए।
पीएम फसल बीमा योजना 2025
पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के लिए कई प्रकार की प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा, ओलावृष्ट, कीट रोगी जैसी आपदाओं के लिए कवरेज प्रदान करवाया जाता है। यह सहायता मुख्य रूप से आर्थिक वर्ग से कमजोर और मध्यम वर्गीय किसानों के लिए काफी कल्याणकारी है।
किसानों की जानकारी के लिए बता दें कि पीएम फसल बीमा योजना के पंजीकरण ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से करवाए जा रहे हैं जिसके तहत के साथ अपनी सुविधा अनुसार किसी भी माध्यम से इसे कंप्लीट कर सकते हैं।
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम फसल बीमा योजना |
| योजना की शुरुआत | 18 फरवरी 2016 |
| लाभ | फसलों के नुकसान पर मुआबजा |
| वर्ष | 2025-26 |
| प्रीमियम | 2% रखा गया है |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmfby.gov.in/ |
पीएम फसल बीमा योजना के लिए पात्र किसान
पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों की पात्रताएं नीचे दिए गए चरणों के अनुसार है:-
- योजना के अंतर्गत अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसलों को उगाने वाले किसान पात्र हैं जिनमें बटाईदार एवं पट्टेदार किसान भी शामिल हो सकते हैं।
- किसान को इस फसल के लिए किसी अन्य स्रोत से मुआवजा ना मिला हो।
- बीमा कवरेज के लिए निर्धारित समय के भीतर आवेदन करना बहुत जरूरी है।
- यह योजना अब सभी ऋणी तथा गैर ऋणी किसानों के लिए वैकल्पिक है।
- किसानों के लिए पंजीकरण करने हेतु कृषि संबंधी दस्तावेजों की आवश्यकता अनिवार्य रूप से पड़ेगी।
पीएम फसल बीमा योजना के लिए अंतिम तिथि
जैसा कि हमने बताया है कि पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2025-26 की रवि की फसलों के लिए पंजीकरण शुरू किए गए हैं जिसके अंतर्गत अंतिम तिथि का निर्धारण भी किया गया है। सरकारी नियम अनुसार योजना के आवेदन 31 दिसंबर 2025 तक की किए जाएंगे।
योजना की आवेदन प्रक्रिया सक्रिय होने के चलते सभी किसानों से यह आग्रह किया जा रहा है कि वे सभी जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर दें अन्यथा बाद में अगर उनकी रजिस्ट्रेशन में कोई देरी होती है तो उनके लिए फसल कवरेज नहीं मिल सकेगा।
पीएम फसल बीमा योजना की विशेषताएं
पीएम फसल बीमा योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रत्येक फसलों के लिए सरकारी कवरेज दिया जाता है।
- इस योजना में क्षेत्र के अनुसार तथा फसलों में नुकसान के आधार पर ही लाभ मिलता है।
- यह योजना अब सभी किसानों के लिए वैकल्पिक हो चुकी है जो कि पहले अनिवार्य थी।
- किसानों के लिए मुआवजा संबंधी सभी प्रकार के लाभ को खातों में ही प्रदान किया जाता है।
पीएम फसल बीमा योजना में प्रीमियम
जो किसान पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों के कवरेज के लिए आवेदन करते हैं उन सभी के लिए फसलों के अनुसार प्रीमियम भुगतान करने की आवश्यकता है भी होती है जो की अलग-अलग फसलों के लिए अलग-अलग प्रकार से होता है।
सरकारी प्रावधान अनुसार खरीफ की फसलों के लिए यह प्रीमियम 2% रखा गया है इसके अलावा रवि की फसलों के लिए 1.5% तक के प्रीमियम का भुगतान करना होता है। वाणिज्य और बागवानी जैसी फसलों के लिए अधिकतम प्रीमियम 5% तक हो सकता है।
पीएम फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
पीएम फसल बीमा योजना में आवेदन करने के लिए सरल विधि नीचे चरणों के आधार पर उपलब्ध करवाई गई है:-
- आवेदन हेतु सबसे पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर बेसिक जानकारी को सेलेक्ट करते हुए पंजीकरण ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगले ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां से पंजीकरण फार्म भरना होगा और किसान के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद प्रीमियम का भुगतान करते हुए जानकारी की समीक्षा करें सबमिट कर दे।
- इस प्रकार से पीएम फसल बीमा योजना का आवेदन पूरा हो सकेगा।
FAQs
पीएम फसल बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन के अलावा दूसरा विकल्प क्या है?
पीएम फसल बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन के अलावा सीएससी सेंटर या फिर बैंक सहकारी समिति के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
पीएम फसल बीमा योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
पीएम फसल बीमा योजना का हेल्पलाइन नंबर 14447 है।
देश में पीएम फसल बीमा योजना कब शुरू हुई है?
पीएम फसल बीमा योजना 18 फरवरी 2016 में शुरू की गई है।









