पीएम विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक है जिसके तहत मुख्य रूप से पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े विश्वकर्मा समुदाय के 18 से अधिक वर्गों के लिए संबंधित विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान करवाएं जाते हैं।
बताते चले कि इस योजना का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया जा रहा है। योजना को पारदर्शित और आकर्षक बनाने के लिए सरकार के द्वारा इसमें संतुलित नियम और महत्वपूर्ण विशेषताएं भी सम्मिलित की गई है।
जो भी व्यक्ति वर्ष 2025 के अंत में पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन करने वाले हैं परंतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और अन्य संबंध जानकारी ज्ञात नहीं है तो ऐसे उनके लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि यहां पर हम योजना के बारे में पूरी बातों को स्पष्ट करने वाले हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन 2025
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया है जहां से कोई भी व्यक्ति बिल्कुल ही फ्री में अपना आवेदन जमा करके योजना से जुड़ सकते हैं। अगर हम वर्तमान आंकड़ों की बात करें तो पहले से ही लाखों की संख्या में विश्वकर्मा योजना में लोग लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
सरकारी निर्देशानुसार विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मुख्य तौर पर उन व्यवसायिकों के लिए सहायता प्रदान करवाई जा रही है जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से अपने कार्यों से बिछड़ चुके हैं या फिर अपने निचले स्तर के कार्यों में वृद्धि करने में असमर्थ हैं।
PM Vishwakarma Yojana Online Registration 2025 Overview
| विभाग का नाम | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम विश्वकर्मा योजना |
| लेख का नाम | पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन |
| योजना की शुरुआत | 17 सितंबर, 2023 |
| लाभ | ₹15000/टूलकिट |
| अतिरिक्त लाभ | ₹3 लाख तक का लोन |
| आयु | 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर के लोगों के लिए |
| प्रशिक्षण अवधि | 8 से 10 दिनों की |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmvishwakarma.gov.in/ |
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता मापदंड
पीएम विश्वकर्मा योजना में लागू किए गए पात्रता मापदंड नीचे क्रमबद्ध है:-
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत केवल भारतीय लोगों के लिए ही शामिल किया जाता है।
- आवेदक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तथा वे राशन कार्ड धारक हो।
- वह विश्वकर्मा समुदाय से ताल्लुक रखता हो तथा पारंपरिक कार्यो से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
- योजना के अंतर्गत 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर के लोगों के लिए ही जोड़ा जाता है।
पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य
राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जा रही पीएम विश्वकर्मा योजना का मूल उद्देश्य केवल यही है कि जो व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से पारंपरिक व्यवसाय कार्यों से बिछड़ चुके हैं उन सभी के लिए पुनः उनके कार्यों से जोड़ा जाए और उनके लिए संबंधित क्षेत्र में बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।
अपने उद्देश्य अनुसार पीएम विश्वकर्मा योजना देश भर के लगभग सभी राज्यों में उच्च स्तर पर कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत 2023 से लेकर अभी तक निरंतर ही लोगों के लिए उनकी पात्रताओं के आधार पर शामिल किया जा रहा है।
पीएम विश्वकर्मा योजना की विशेषताएं
पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रमुख विशेषताएं निम्न चरणों के अनुसार जान सकते हैं:-
- इस योजना में विश्वकर्मा समुदाय से संबंधित कई प्रकार के व्यावसायिक कार्यों को शामिल किया गया है।
- लोगों के लिए उनके कार्य के आधार पर अलग-अलग प्रकार से लाभ दिए जाते हैं।
- विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत टूल किट और ई वाउचर की सुविधा भी दी जाती है।
- इसके अलावा योजना में प्रशिक्षण भी आयोजित करवाए जाते हैं ताकि व्यवसाईयों के लिए बेहतर मार्गदर्शन दिया जा सके।
- साथ ही में जो व्यक्ति योजना में शामिल होते हैं उनके लिए प्रामाणिकता के तौर पर योजना का सर्टिफिकेट भी मिलता है।
पीएम विश्वकर्मा योजना में प्रशिक्षण
जैसा कि हमने बताया है कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति आवेदन करते हैं उनके लिए प्रशिक्षण आयोजित करवाए जाते हैं ताकि उन्हें उनके कार्यों से संबंधित बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। आधिकारिक तौर पर यह प्रशिक्षण 8 से 10 दिनों की अवधि के होते हैं जिनमें सभी आवेदकों के लिए शामिल होना अनिवार्य होता है।
प्रशिक्षण के निर्धारित दिनों में सम्मिलित होने के बाद ही विश्वकर्मा योजना का सर्टिफिकेट तथा टूलकिट संबंधी लाभ प्रदान करवाएं जाते हैं। इन प्रशिक्षण में उम्मीदवार के लिए ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से स्टाइपेंड दिया जाता है।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर सबसे पहले तो रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होगी।
- रजिस्ट्रेशन हो जाता है तो आगे लॉगिन करें और बेसिक डिटेल को सिलेक्ट करें।
- अब निर्देशों के आधार पर पीएम विश्वकर्मा योजना का फॉर्म भरना होगा।
- योजना का फॉर्म भर जाता है तो इसके बाद आवेदक की डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अंत में जानकारी को चेक करते हुए सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन पूरा हो सकता है।
FAQs
पीएम विश्वकर्मा योजना कब शुरू हुई है?
पीएम विश्वकर्मा योजना वर्ष 2023 में शुरू की गई है।
पीएम विश्वकर्मा योजना एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के बाद एप्लीकेशन स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके चेक किया जा सकता है।
विश्वकर्मा योजना टूल किट में कितना पैसा मिलता है?
विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत टूल किट में ₹15000 तक दिए जाते हैं।










Ten