PMAY: पीएम आवास योजना 2.0 के तहत 2450 लाभार्थियों की डीपीआर भेजी गई
PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में 2450 लाभार्थियों की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) शासन को स्वीकृति हेतु भेजी गई है।
इस संबंध में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि बीएलसी घटक के अंतर्गत पात्र आवेदकों की डीपीआर सूडा मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए थे। शासनादेश के क्रम में गठित जांच समिति द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के बाद पात्र लाभार्थियों की डीपीआर तैयार कर प्रेषित की गई है।
– Advertisement –
– Advertisement –
इनमें नगर पालिका परिषद हाटा के 1015, नगर पंचायत सेवरही के 251, तमकुहीराज के 209, फाजिलनगर के 410, सुकरौली के 499 और मथौली के 66 पात्र लाभार्थी शामिल हैं। उक्त सूची को kushinagar.nic.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है।
यदि किसी को सूची से संबंधित कोई आपत्ति हो तो वह 15 दिनों के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय या डूडा कार्यालय कुशीनगर में दर्ज करा सकता है। यह पहल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।








