Police : निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न अभियान में पुलिस हुई सक्रिय

November 23, 2025 7:09 PM
Police : निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न अभियान में पुलिस हुई सक्रिय

Police : निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न अभियान में पुलिस हुई सक्रिय

Police: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के अद्यतन हेतु शुरू किए गए स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) अभियान में कुशीनगर पुलिस भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में रविवार 23 नवंबर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने थाना खड्डा व थाना हनुमानगंज में चौकीदारों के साथ एक विशेष गोष्ठी आयोजित की।

– Advertisement –

– Advertisement –

गोष्ठी के दौरान एएसपी ने चौकीदारों को SIR अभियान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और निर्देशित किया कि वे अपने-अपने गाँव के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से नियमित संपर्क बनाए रखें।

साथ ही प्रतिदिन SIR प्रपत्र भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया। इसी तरह जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चौकीदारों के साथ बैठकें कीं और उन्हें SIR अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण स्तर पर चौकीदारों की सक्रियता से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जा सकेंगे।

कुशीनगर पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने गाँव के चौकीदार या बीएलओ से संपर्क कर जल्द से जल्द अपना SIR फॉर्म भरवाएँ, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में उनका नाम सुनिश्चित रूप से दर्ज हो सके।

Leave a Comment