Politics

लखनऊ के कुशीनगर में हुआ सपा-भाजपा समर्थकों के बीच ईंट-पत्थरों से बवाल, दस लोग घायल 20 वाहन क्षतिग्रस्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे चरण(6th phase of voting in UP) के प्रचार के अंतिम दिन यानि मंगलवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के चाफ रायपट्टी में रोड शो के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हो गया जिसमें खूब जमकर ईंट-पत्थर चले। इस बवाल में दस लोग घायल हो गए। पथराव में सपा के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) की गाड़ी समेत 20 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

बता दें, घटना के समय मौर्य अपने वाहन में नहीं थे। बाद में वे अपनी पुत्री व बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य(Sanghmitra Maurya) के साथ मौके पर पहुँचे, जहाँ पिता-पुत्री दोनों ही के साथ  अभद्रता की गयी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ विशुनपुरा थाने में तहरीर दी है। समाजवादी पार्टी के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हरिलाल यादव(Harilal Yadav) की तहरीर पर 18 नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने भी इस घटना की निंदा की है।

सूत्रों के मुताबिक, मारपीट के बाद नाराज लोगों ने गोड़रिया और तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी में सड़क जाम कर दिया। मौके पर वहाँ पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया। थोड़ी देर बाद, एडीएम देवीदयाल वर्मा(Devidayal Verma) ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

दरअसल, फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) समर्थकों के साथ रोड शो कर रहे थे। करीब तीन बजे जब वह चाफ रायपट्टी पहुँचे,  तो दूसरी ओर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा(Surendra Kushwaha) के समर्थक वहाँ पहुँच गए। स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी आगे निकल गई। तभी दोनों पार्टियों के समर्थकों ने किसी बात को लेकर एक-दूसरे से बहस कर दिया। जिसके बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई।

भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के थोड़ी ही देर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नोनियापट्टी चौराहे पर कसया-सेवरही मार्ग को जाम कर दिया। जिनका नेतृत्व भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा(Surendra Kushwaha) कर रहे थे।

बता दें, मौके पर देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी(Ramapati Ram Tripathi) ने पहुँचकर उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद प्रदर्शनकारियों को समझाया कि “सपा कार्यकर्ताओं के बारे में जो ख्याति है, आज का उनका कृत्य भी उसी के अनुरूप है।”

देवरिया सांसद के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए। जिसेक बाद आवागमन बहाल हुआ। इस पूरी घटना के दौरान विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, ब्रजेश पांडेय,सतीश गौतम, राजेश जायसवाल, विनय तिवारी,जगदीश सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, जवाहर लाल यादव,मनोज तिवारी, दुर्गेश राय, अरुण सिंह, प्रमोद पांडेय, अजय तिवारी, पवन सिंह, दिग्विजय सिंह, झुन्नु सिंह आदि वहाँ मौजूद रहे।

बदायूं की सांसद व स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) की बेटी संघमित्रा मौर्य(Sanghmitra Maurya) ने सपा-भाजपा में हुए बवाल के बाद फेसबुक लाइव के माध्यम से लगभग 17 मिनट का वीडियो साझा किया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। इस वीडियो मे संघमित्रा ने कई बार सीधे वोट की अपील की और इस मामले में कार्रवाई की भी अपील की।

सूत्रों के मुताबिक, स्वामी प्रसाद की बेटी और बदायूं की सांसद संघमित्रा ने सबसे पहले वीडियो के माध्यम से अपने पिता पर हुए हमले में भाजपा के लोगों के द्वारा एक साजिश बताया। वह बदायूं से भाजपा सांसद होते हुए भी पिता के लिए वोट की अपील कर गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कहा कि वो भाजपा नहीं छोड़ेंगी। पिता स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) के साथ हुई इस घटना को लोकतंत्र पर एक हमला करार दिया। संघमित्रा ने इस वीडियो में कहा कि “भाजपा सांसद हूँ, कार्यकर्ता भी हूं और भाजपा बहन-बेटियों की सुरक्षा की बात करती है, लेकिन यहाँ के लोगों ने एक बेटी पर हमला किया है।”

यह भी पढ़ें 

Desk Team

Desk Team is our official employee team who publishing the news for Rajdhani Mail.

Related Articles

Back to top button