PoliticsUttarakhand

पीएम मोदी द्वारा खरीदे गए हेलीकॉप्टरों की कीमत पर गन्ने की बकाया राशि का भुगतान किया जा सकता था : प्रियंका गांधी

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश सहित पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिनमे से एक राज्य उत्तराखंड भी है । उत्तर प्रदेश की ही भाँति उत्तराखंड में भी राजनीतिक दलों में तकरार के कारण माहौल में गर्माहट है। इसी सब के दौरान कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को देहरादून पहुँची। जहाँ उन्होनें एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री) को नमन करके  अपने संबोधन की शुरुआत की।

कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने सम्बोधन में बहुत सारी बातें सबके सामने रखीं। उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को जीताने की अपील भी जनता से की। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने अपने सम्बोधन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी लपेटे में लिया।

भाजपा ने सिर्फ बर्बाद किए पैसे

कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए बोला कि, बीते पाँच सालों  में भाजपा(BJP) ने जनता से किए हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएँ महंगाई और समाज का बोझ अभी भी उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएँ परेशान हैं। साथ ही किसान नौजवान और दलित भी परेशान हैं। प्रियंका ने आगे अपने सम्बोधन में कहा कि, कांग्रेस सरकार के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। प्रियंका ने बीजेपी को लपेटे में लेते हुए कहा कि, “भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के लिए काम करना चाहती है।”

प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने आगे कहा कि, “पूरे देश में गन्ने का बकाया 14,000 करोड़ रुपये है। फिर भी पीएम नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi)  ने 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो हेलीकॉप्टर खरीदे हैं। इन हेलीकॉप्टरों की कीमत पर गन्ने की बकाया राशि का भुगतान किया जा सकता था। लेकिन उन्होंने इसके बजाए दो हेलीकॉप्टर खरीदे।  भाजपा (BJP) सरकार ने भारत की जनता के लिए कोई काम नहीं किया। सिर्फ देश और देश की जनता यानि आपका पैसा बर्बाद किया है।”

प्रियंका ने याद किए देहारादून में बिताए बचपन

सम्बोधन के दौरान प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने अपने परिवार का देहरादून और उत्तराखंड से एक पुराने रिश्ते को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में ही पढ़े हैं।

जौलीग्रांट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) दून स्कूल पहुँची। आपको बता दें, इस स्कूल में प्रियंका गांधी के बेटे ने पढ़ाई की है। बुधवार यानि आज  प्रियंका गांधी सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँची। जहाँ से वह देहरादून के लिए रवाना हुईं। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) का स्वागत किया। बुधवार को कांग्रेस स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी किया।

उत्तराखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए प्रियंका ने पूरे राज्य को किया कवर

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिसंबर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग (Election Commission) द्वारा चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की ही संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे उत्तराखंड राज्य को कवर कर रही है।

उत्तराखंड की जनता के सम्मुख प्रियंका ने रखा कार्यों का ब्यौरा

दून के कैनाल रोड पर स्थित लग्जूरिया फार्म में पार्टी द्वारा मैदान में उतरे गए प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित होने वाली इस चुनावी जनसभा के लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थी। इसी रैली में प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने उत्तराखंड के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र को भी जारी किया। जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा उत्तराखंड की जनता के सम्मुख रखा गया है।

यह भी पढ़ें 

Desk Team

Desk Team is our official employee team who publishing the news for Rajdhani Mail.

Related Articles

Back to top button