सपा-भाजपा समर्थकों में चली गोलियाँ, अभय सिंह समेत पाँच को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा सीट पर दो प्रत्याशियों का चुनाव संघर्ष खूनी रूप ले रहा है। महाराजगंज थाना से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे नेव कबीरपुर गांव के पास दोनों दल एक बार फिर आमने-सामने आ गए।
जिसके दौरान दोनों पक्ष में काफी राउंड हवाई फायरिंग व पत्थरबाजी भी हुई। इससे दोनों पक्षों की कुछ गाड़िया भी क्षतिग्रस्त हो गयी। फिर दोनों पक्ष थाना महाराजगंज में तहरीर लेकर पहुँचे तो वहाँ पर भी दोनों के समर्थक एक दूसरे से भीड़ गए। जिसके बाद यहाँ पर भी विवाद हुआ।
दोनों पक्षों के बीच जब ईंट-पत्थर चलने लगी पर पुलिस प्रशासन को मजबूरन बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। दोनों पक्ष काफी रात तक अपना-अपना केस दर्ज कराने का प्रयास करते रहे। आज यानि शनिवार की सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह(Abhay Singh) व पांच अन्य लोगो को हिरासत में ले लिया। इन पर थाने में पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है।
आपको बता दें, अभी कुछ दिन पूर्व ही दोनों पक्षों में थाना महाराजगंज के कनकपुर गांव में और दूसरे दिन बीकापुर कोतवाली के चौरे बाजार स्थित रामनगर में भी विवाद सामने आया था। इस दौरान भी दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊपर हमलावर हुए थे। फिलहाल उस दिन हुए विवाद में कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन दोनों पक्षों की कई गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हुईं थीं।
कल रात यानि शुक्रवार को रात के करीब 8 बजे एक बार फिर से दोनों पक्ष थाना महाराजगंज के नेव कबीरपुर गांव के पास आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक ओर से सपा के प्रत्याशी अभय सिंह(Abhay Singh) थे दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी आरती(Aarti Tiwari) तिवारी के समर्थक विकास सिंह (Vikas Singh) थे।
बता दें, आमने-सामने होने पर दोनों पक्षों में एक बार फिर तनातनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस विवाद के दौरान दोनों पक्ष में कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। राहत की बात यह रही कि इस विवाद में हुई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ, जिसमें कई गाड़ियाँ भी क्षतिग्रस्त हो गयी। इस घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुँचे, जहाँ फिर से दोनों पक्षों में खूब तनातनी रही। थाने में तोड़फोड़ का भी प्रयास दोनों पक्षों द्वारा किया गया।
सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार सपा प्रत्याशी अभय सिंह(Abhay Singh) का यह आरोप है कि वह चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। तभी भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह (Vikas Singh) उनके सामने आ खड़े हुए। उन्होंने उनके समर्थकों ने गाली देते हुए उनके ऊपर हमला किया। जिस दौरान उनके ऊपर गोलियाँ भी चलाईं गयी थी।
वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी समर्थक विकास सिंह (Vikas Singh) का कहना है कि “अभय सिंह ने उनके ऊपर खुद गोलियाँ चलाईं थी। बाद में उनके लोगों द्वारा उनकी गाड़ियों पर हमला किया गया।
समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने के दोनों तरफ से जुटे हुए थे। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को हटाने के लिए बल प्रयोग भी किया। वहीं, एसएसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ सदर समेत अन्य अधिकारी फोन अभी रिसीव नहीं कर रहे थे।
यह भी पढ़ें