2022 विधानसभा चुनाव में जनता के मुद्दो पर लड़ रही समाजवादी पार्टी भाजपा के खिलाफ जनता में है भारी आक्रोश: विश्वनाथ विश्वकर्मा

गोरखपुर: जिले के खोराबार निवासी, वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजवादी पार्टी के विशेष कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ विश्वकर्मा(Vishwanath Vishwakarma) ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होनें कहा कि, भाजपा सरकार में जिसने भी सच कहने की हिम्मत की तो उसके खिलाफ FIR दर्ज करा देना, उन्हें जेल भेजकर उनकी आवाज को दबा देना ही भाजपा सरकार की नीति है।
भाजपा के विकास के दावे पर पलटवार करते हुए उन्होनें कहा कि, यह केवल जुमलों की सरकार है। मुख्यमंत्री कहते है कि कोरोना काल में किसी की भी मौत नहीं हुई लेकिन सच्चाई तो जनता जानती ही है। जिनके घरों में तथा आस-पास साथ पूरे देश में अनगिनत मौतें हुई है, जिनके आंकड़ो को छुपा दिया गया है, लेकिन सच्चाई कहा छिपने वाली है। गंगा जी में उतराती लाशों ने, घाटों पर दफनायी गयी अनगिनत लाशों ने भाजपा के सफ़ेद झूठ तथा संवेदनहीनता का प्रमाद स्वयं दे दिया है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झूठे वादों की सच्चाई को जनता समझ चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने मुद्दो पर वोट डाल रही है। जनता में भाजपा के खिलाफ बहुत आक्रोश है। भाजपा के झूठ से जनता त्रस्त हो चुकी है। जो अब इनके झूठ पर भरोसा नहीं कर रहीं है।
उन्होने यह भी कहा कि महंगाई के मुद्दे पर जनता तथा बेरोजगारी के मुद्दे पर युवा स्वयं लड़ रहें है। जो समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) का साथ देते हुए 10 मार्च को भाजपा का सफाया पहले यूपी से फिर देश से भी कर देंगे।
जनता का आशीर्वाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के साथ है। पिछड़ो को भाजपा ने केवल ठगा है लेकिन, पिछड़े अब भाजपा के खिलाफ संगठित होकर इन्हे हराने के लिए प्रत्येक चरण में बढ़-चढ़कर वोट कर रहें है।
समाजवादी सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल होगी। प्रदेश की जनता की 300 यूनिट बिजली माफ होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा, प्रदेश में फिर से खुशहाली होगी, विकास चौगुना रफ्तार से होगा।
यह भी पढ़ें