Railway Group D Vacancy 2025: 10वी पास रेलवे ग्रुप डी के 22000+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी

December 26, 2025 2:07 PM
Railway Group D Vacancy

रेलवे क्षेत्र में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए तैयारी कर रहे हैं उम्मीदवारों के लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी है क्योंकि 2025 के अंतिम महीने यानी दिसंबर में रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा रेलवे ग्रुप डी के कई सारे पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है।

बताते चलें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह जिक्र किया गया है कि इस बार की भर्ती के अंतर्गत 22000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए रेलवे सेक्टर में नौकरी प्रदान करवाई जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद उम्मीदवारों के बीच काफी उत्साहना देखने को मिल रही है।

जारी किए जा रहे इन पदों में से सबसे ज्यादा पदों ट्रैक मैनेजर के लिए उपलब्ध है अर्थात इस पद हेतु 11000 पोस्टों की भर्ती की जाने वाली है। इसके अलावा पॉइंट्स मैन ,असिस्टेंट की रिक्तियां अभी जारी है जिन पर महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025

रेलवे विभाग की तरफ से भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह बताया गया है कि इसकी आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू करवाई जाएगी। अर्थात उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने हेतू अभी लगभग 1 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा।

भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक सक्रिय रहेगी इसके बीच उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर आसानी से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने वाले हैं उनके लिए भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना बहुत ही जरूरी है जो आज हम इस आर्टिकल में उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।

RRB Group D Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भर्ती का नामरेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025
भर्ती का प्रकारGroup-D
रिक्तियां22000+
वेतन₹22000/- प्रतिमाह
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10वी पास
आवेदन प्रारम्भ 21 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 फरवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://indianrailways.gov.in/

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए योग्यताएं

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत जारी किया जा रहा है अलग-अलग पदों के लिए योग्यता में भी भिन्नता देखी जा सकती है जो बेसिक निम्न प्रकार से हो सकती है:-

  • भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी भी हाई स्कूल से प्राप्त कक्षा दसवीं की पास वाली अंक सूची होनी चाहिए।
  • पिछली भर्तियों में आईटीआई डिप्लोमा भी अनिवार्य रूप से मांगा जाता था हालांकि नई भर्ती में यह कंपलसरी नहीं है।
  • कुछ विशेष पदों के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर क्षेत्र में भी नॉलेज होना जरूरी है।
  • भर्ती से संबंधित योग्यता विवरण जानने के लिए नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ें।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

CategoryApplication Fee
General₹500
OBC₹500
SC 250 रुपए
ST 250 रुपए

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु सीमा

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न अनुसार लागू की गई है:-

  • रेलवे ग्रुप डी भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
  • 18 वर्ष से ऊपर के उम्मीदवार 33 वर्ष तक की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।
  • रिजर्व कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी चाहते हैं तो नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया आमतौर पर एक समान रूप से करवाई जाएगी। बताते चलें की चयन प्रक्रिया चार चरणों के माध्यम से पूरी होगी इसके पहले चरण में उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थिति देना अनिवार्य होगा।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के PET टेस्ट लिए जाएंगे इसके बाद उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो जाने के बाद अंत में मेडिकल चेकअप के आधार पर ही उनके लिए पद नियुक्त किया जाएगा।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • रेलवे ग्रुप डी भर्ती आवेदन करने के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की लिंक पर क्लिक करें और संबंधित पूरी जानकारी को पढ़ें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करते हुए एप्लीकेशन फॉर्म तक पहुंचाने हेतु लॉगिन करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें पूरी जानकारी भरे।
  • फॉर्म भरने के पश्चात उम्मीदवार के दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद उन्हें अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना भी जरूरी होगा।
  • अंत में जानकारी को चेक करते हुए सबमिट करने इस प्रकार से ग्रुप डी की भर्ती का आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की लिखित परीक्षा का शेड्यूल आवेदन के बाद ही जारी किया जाएगा जो अनुमानित रूप से अप्रैल 2026 में करवाई जा सकती है।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में आरक्षण छूट किसे मिलेगी?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में आरक्षण छूट एससी-एसटी के कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए दी जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन कहां से चेक करें?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

Leave a Comment