SSC Stenographer Vacancy 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

December 25, 2025 2:52 PM
SSC Stenographer Vacancy

एसएससी की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है क्योंकि एसएससी के द्वारा हाल ही में स्टेनोग्राफर के नए पदों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयो में स्टेनोग्राफर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विभाग की तरफ से स्टेनोग्राफर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया को 22 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है। वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन निरंतर रूप से सुचारू है जिसके तहत कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन की जानकारी के मुताबिक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक ही सक्रिय रहेगी अर्थात जो उम्मीदवार इस समय के बीच आवेदन कर लेते हैं केवल उनके लिए ही भर्ती हेतु पात्र माना जाएगा।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी के द्वारा स्टेनोग्राफर हेतु 326 पदों को रिक्त किया गया है जो की सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, चुनाव आयोग, आर्म्ड फोर्सेज हेड क्वार्टर, सेंट्रल विजिलेंस कमीशन समेत 6 महत्वपूर्ण कार्यालय में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

इस बार जारी करवाई जा रही एसएससी स्टेनोग्राफर की भर्ती में पिछले बार की तुलना में कई प्रकार के संशोधन भी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती में आवेदन करने वाले हैं उन सभी के लिए भर्ती की पूरी डिटेल लेना बहुत ही आवश्यक है।

SSC Stenographer Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
भर्ती का नामएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती
पद का नामस्टेनोग्राफर
कुल पद326
योग्यतास्टेनोग्राफर ग्रेड D की पोस्ट पर अप्वाइंट होना चाहिए
आवेदन प्रारम्भ 22 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि11 जनवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए योग्यताएं

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नीचे दी गई योग्यता में परिपूर्ण होना आवश्यक है:-

  • उम्मीदवार नियमित रूप से नियुक्त स्टेनोग्राफर ग्रेड D की पोस्ट पर अप्वाइंट होना चाहिए।
  • इसके अलावा कंप्यूटर क्षेत्र में विशेष डिप्लोमा भी मांगा गया है।
  • हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा की टाइपिंग स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए।
  • विस्तार पूर्वक योग्यताएं जानने के लिए नोटिफिकेशन का अध्ययन जरूर करें।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के अंतर्गत अगर हम आवेदन शुल्क की बात करें तो यह केवल अनारक्षित श्रेणी जैसे सामान्य या फिर पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ही नियुक्त है इसके अलावा एससी, एसटी और अन्य महत्वपूर्ण आरक्षित श्रेणियां के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

बताते चलें कि अनारक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹100 तक का आवेदन शुल्क आवेदन करते समय ऑनलाइन नेट बैंकिंग या यूपीआई के द्वारा भुगतान करना होगा जिसके बाद ही उनका आवेदन स्वीकृत हो सकेगा।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आयु सीमा

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती में आयु सीमा का विवरण भी जानना जरूरी है जो नीचे क्रमवार है:-

  • इस भर्ती में न्यूनतम 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तक के लिए ही लागू है।
  • आरक्षित वर्ग के लिए यहां पर छूट भी मिलने वाली है।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य तौर पर ऑनलाइन सीबीटी लिखित परीक्षा के आधार पर आयोजित करवाई जाएगी। उसके बाद जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में चयनित होते हैं उनके शॉर्ट हैंड स्किल टेस्ट भी लिए जाएंगे।

सीबीटी और शॉर्ट हैंड स्किल टेस्ट में जो उम्मीदवार सफल होते हैं उनके सर्विस रिकॉर्ड के आधार पर ही उन्हें सिलेक्ट किया जाएगा। अंत में उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही पद नियुक्त हो सकेंगे।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती में आवेदन करना है तो आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती वाले अनुभाग में इस भर्ती की लिंक पर क्लिक कर दें।
  • यहां से नोटिफिकेशन खुलेगा जिसमें पूरी जानकारी को अध्ययन करें और अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब ऑनलाइन स्क्रीन पर फार्म प्रदर्शित होगा जिसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करने की आवश्यकता होगी और आवेदनशुल्क भी भरना होगा।
  • अंत में सबमिट कर देते हैं तो भर्ती का आवेदन पूरा हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

FAQ

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती में पद विवरण कहां से जाने?

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के अंतर्गत पद विवरण समेत अन्य सभी प्रकार की डिटेल नोटिफिकेशन से जान सकते हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती में आरक्षण किसे हैं?

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती में एससी, एसटी जैसी श्रेणियां के लिए आरक्षण दिया जा रहा है।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती की परीक्षा फरवरी या मार्च 2026 में करवाई जा सकती है।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

Leave a Comment