UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू

December 29, 2025 3:24 PM
UP Police Recruitment

पुलिस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश राज्य में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस प्रकार से इस भर्ती के अंतर्गत एसआई और एएसआई के लिए विज्ञापन की घोषणा की गई है। तो सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन माध्यम से अब फॉर्म भरकर दे सकते हैं।

इस तरह से आवेदन की प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 20 दिसंबर से शुरू कर दिया है। आवेदन जमा करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को 19 जनवरी तक का मौका मिला है। तो यदि आपको पुलिस में नौकरी प्राप्त करनी है तो आपको इस अवसर का जरूर लाभ उठाना चाहिए।

आज इस लेख में हम आपको यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी हुई पूरी जानकारी देंगे ताकि आप अपना आवेदन फिर बिना किसी समस्या के जमा कर पाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यूपी पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन देने की प्रक्रिया आदि क्या है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से यूपी पुलिस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया को प्रारंभ किया है। इस तरह से इस भर्ती के माध्यम से पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय, पुलिस सहायक उप निरीक्षक लिपिक और साथ में पुलिस सहायक उप निरीक्षक लेखा हेतु आवेदन मांगे गए हैं।

इस तरह से यूपीपीआरपीबी के द्वारा 537 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया को 20 दिसंबर से 19 जनवरी तक चलाया जाएगा और इस समय अवधि में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

UP Police Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
भर्ती का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025
पद का नामउप निरीक्षक गोपनीय, पुलिस सहायक उप निरीक्षक लिपिक, पुलिस सहायक उप निरीक्षक लेखा
कुल पद537
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम स्नातक
आवेदन प्रारम्भ 20 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppbpb.gov.in/

यूपी पुलिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

पुलिस भर्ती के तहत जो उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो वे तभी ऐसा कर सकते हैं जब वे निम्नलिखित शिक्षा योग्यता रखते होंगे:-

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर गोपनीय –

  • उम्मीदवार ने स्नातक की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हासिल की हो।
  • अभ्यर्थी को न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी की टाइपिंग आनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की तेजी से अंग्रेजी की टाइपिंग आती हो।
  • वहीं उम्मीदवार को न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की तेजी से हिंदी आशुलिपि श्रुतिलेख यानी शॉर्टहैंड डिक्टेशन में टाइपिंग का ज्ञान हो।
  • आवेदक ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान से ओ लेवल कंप्यूटर की परीक्षा को पास किया हो।

यूपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर क्लर्क –

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक किया होना चाहिए।
  • न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट के साथ उम्मीदवार को हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए।
  • जरूरी है कि अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर का ओ लेवल प्रमाण पत्र हो।

यूपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अकाउंट्स –

  • उम्मीदवार ने कॉमर्स विषय में स्नातक किया हो।
  • या फिर उम्मीदवार ने एकाउंटिंग में स्नातकोत्तर में डिप्लोमा लिया हो अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता ली हो।
  • उम्मीदवार को न्यूनतम 15 शब्द प्रति मिनट की तेजी के साथ हिंदी की टाइपिंग करनी अवश्य आती हो।
  • अभ्यर्थी ने नीलिट सोसाइटी से जरूरी है कि ओ लेवल कंप्यूटर की परीक्षा को पास कर लिया हो।

यूपी पुलिस भर्ती की जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 537 कुल पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत सभी रिक्त पदों का विवरण कुछ इस प्रकार से दिया गया है:-

Post NameVacant post
Police Sub-Inspector (Confidential)112 खाली पद
UP ASI Clerk311 खाली पद
UP ASI Accounts114 खाली पद
Total537

यूपी पुलिस भर्ती के तहत ऊंचाई के मानदंड

इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को इनकी श्रेणी के अनुसार लंबाई से जुड़े हुए मानदंडों को पूरा करना होगा जैसे:-

  • सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 163 सेंटीमीटर तक ऊंचाई न्यूनतम होनी चाहिए।
  • जबकि अनुसूचित जनजाति के जो पुरुष अभ्यर्थी हैं इन सबकी ऊंचाई 156 सेंटीमीटर हो।
  • वहीं महिला उम्मीदवारों की लंबाई 150 सेमी तक होनी आवश्यक है।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा उम्मीदवारों की आयु सीमा कुछ इस प्रकार से रखी गई है:-

  • अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को कम से कम 21 साल तक होनी चाहिए।
  • जबकि इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 28 साल तक तय की गई है।
  • यदि आपको यूपी पुलिस भर्ती की आयु से जुड़ी हुई अधिक जानकारी चाहिए तो आप विज्ञापन देख सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती के तहत वेतन विवरण

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा जो सैलरी आप सभी उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद मिलेगी इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से है:-

  • पुलिस एसआई कॉन्फिडेंशियल के पद पर नियुक्त किए गए उम्मीदवार को 35400 रूपए से लेकर 112400 रूपए का वेतन हर महीने प्राप्त होगा।
  • वहीं पुलिस एएसआई अकाउंट्स और क्लर्क के पद पर नौकरी प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 29200 रूपए से लेकर 92300 रूपए की सैलरी मासिक रूप से मिलेगी।

यूपी पुलिस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती हेतु जो चयन प्रक्रिया रखी गई है इसमें सबसे पहले ऑफलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा देने के पश्चात जो अभ्यर्थी पास हो जाएंगे तो इन सबको फिर दस्तावेज सत्यापन करवाने पड़ेंगे।

आगे फिर उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण को पूरा करने के बाद फिर अभ्यर्थियों का कंप्यूटर टाइपिंग और साथ में शॉर्टहैंड टेस्ट लिया जाएगा। जो अभ्यर्थी इसमें सफल हो जाएंगे इन सबका मेडिकल टेस्ट होगा।

यूपी पुलिस भर्ती के अंतर्गत परीक्षा पैटर्न

यूपी पुलिस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को 400 अंकों का पेपर हल करने के लिए आएगा। आपको हम बताते चलें कि सामान्य हिंदी/ कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जानकारी/ सामयिक विषय, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि/ बुद्धिलब्धि/ तार्किक विषयों पर आधारित सवाल उम्मीदवारों को हल करने के लिए आएंगे।

इस तरह से हम आपको यहां बता दें कि सभी विषयों के 50-50 प्रश्न उम्मीदवारों को हल करने होंगे और इसके लिए हर विषय हेतु 100-100 अंक रखे जाएंगे।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती हेतु उम्मीदवारों को जो शुल्क जमा करना होगा वह इनकी श्रेणी के अनुसार कुछ इस प्रकार से होगा:-

  • सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रूपए का शुल्क जरूरी रूप से जमा करना होगा।
  • जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती के लिए 400 रूपए का शुल्क देना होगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे?

अगर आपको उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में काम करना है तो इसके लिए आपको फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको भर्ती से संबंधित विकल्प को ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • आगे आपको पंजीकरण करने के लिए निर्देशों का पालन करना है।
  • फिर आपको लॉगिन कर लेना है और संबंधित पद के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को शुरू करना है।
  • आवेदन फार्म को पूरा भरने के बाद आपको सभी मांगे गए दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर आदि को अपलोड कर देना है।
  • आगे फिर शुल्क को अपनी श्रेणी के मुताबिक चुकाना है।
  • अंत में यूपी पुलिस भर्ती फॉर्म को एक बार चेक कर लेना है और फिर सबमिट वाला बटन क्लिक करना है।

FAQs

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कौन सी तारीख से शुरू हुई है?

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुई है।

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

बोर्ड के द्वारा 537 खाली पदों को भरा जाएगा।

क्या महिलाएं भी यूपी पुलिस भर्ती के तहत आवेदन जमा कर सकतीं हैं?

जी हां सभी योग्यता रखने वाली महिलाएं भी यूपी पुलिस भर्ती में काम करने के लिए अपना आवेदन दे सकती हैं।

Rajdhani

Raj is an editor and publisher at Rajdhani Mail, with 5 years of experience in journalism and media. He joined our team in 2022 and has covered government schemes (sarkari yojana) and the latest news.

Leave a Comment