Saturday, December 6, 2025

अब अब्बास अंसारी को सता रहा मौत का डर, खाने में ‘जहर’ का जताया शक

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब उसके बड़े बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को जहर दिए जाने का डर सता रहा है। अब्बास अंसारी ने कहा मेरे पिता की हत्या में शामिल लोग अब जेल प्रशासन से मिलकर मेरी भी हत्या करवा सकते हैं।

उसने खाने में जहर मिलाने की आशंका जाहिर की है। बता दें कि बांदा जेल में बंद रहे मुख्तार अंसारी ने मौत से कुछ दिनों पहले खाने में जहर दिए जाने का आरोप लगाया था।

बता दें कि बांदा जेल में बंद रहे मुख्तार अंसारी की अचानक जेल में तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था जहां उनकी मौत हो गई। मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।

इसी को लेकर अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) के वकील लियाकत अली ने जानकारी दी। वकील ने बताया कि जेल में उनकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। इसके बाद गाजीपुर के CJM ने कासगंज के जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि कैमरे की निगरानी में उनके खाने की जांच करवाई जाए।

Hot this week

हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या

– Advertisement –शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का...

हॉकी का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प लें खिलाड़ी : रेखा आर्या

– Advertisement –भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने...

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित...

मुख्यमंत्री के निरीक्षण ने बदली तस्वीर, आईएसबीटी की व्यवस्था हुई चकाचक,

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून आईएसबीटी के...

Related Articles

Popular Categories