Thursday, May 22, 2025

अयोध्या में एक्टिव हुआ कंट्रोल रूम

अयोध्या: रामनवमी मेले (Ram Navami Fair) के लिए नया घाट पुलिस चौकी के पीछे कन्ट्रोल रूम पूर्ण रूप से स्थापित और सक्रिय हो गया है। यहां पर अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगायी गयी है, जिसमें पुलिस विभाग और सिविल विभाग के अधिकारी/सहायक तैनात किये गये हैं।

साथ ही साथ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में भी मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग आदि विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने विभाग से संबंधित ड्यूटी लगायी गयी है। इसमें मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बेहतर समन्वय से रामनवमी (Ram Navami)  के पर्व को सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिये गये हैं।

मेला नियंत्रण कक्ष के नम्बर 05278-232043, 232044, 232046, 232047, 9120989195, 9454402642 पर कोई भी व्यक्ति जानकारी का आदान प्रदान कर सकता है।

इसके अलावा सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने जोन/सेक्टर क्षेत्र का पूर्व में ही भ्रमण करके वस्तुस्थिति से अवगत होने तथा जोनल प्रभारी/सेक्टर प्रभारी आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं।

घाट जोन, नागेश्वरनाथ जोन, हनुमानगढ़ी मंदिर जोन, कनक भवन मंदिर जोन, के लिए मजिस्ट्रेटों और अन्य अधिकारियों को रामनवमी (Ram Navami) के मद्देनजर पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।

 

Hot this week

राष्ट्रीय शिक्षा नीति परीक्षा पैटर्न लागू किए जाने की की जाए तैयारी

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय...

एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी...

डीएम की दो टूकः युद्वस्तर पर करना ही है पेयजल समस्या का निस्तारण, यह जान लें अधिकारी।

मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति...

Related Articles

Popular Categories