Wednesday, June 18, 2025

देश का भविष्य बचाने का अवसर है लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव

बांदा: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश के भविष्य और संविधान को बचाने का अवसर है।

जिले के अतर्रा कस्बे में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। महंगाई बढ़ रही है। मुनाफाखोरों ने खाद की बोरी भी छोटी कर दी। अन्ना पशुओं का समस्या से निजात अब तक नहीं मिला। 2022 में प्रधानमंत्री ने कहा था कि सरकार बनने के साथ ही और अन्ना मवेशियों की समस्या 15 दिन में समाप्त हो जाएगी लेकिन दो वर्ष बाद भी समस्या बनी है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड आजादी के बाद से प्यासा है। हर घर जल हर घर नल योजना में जितना पैसा आया। ईमानदारी से लगाया गया होता तो लोगों की प्यास अवश्य बुझ जाती और खेतों में भी पानी पहुंच जाता।

अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने आरोप लगाया कि भाजपा सबसे बड़ी खनन माफिया है। पेपर लीक कराती है। जिससे उन्हें नौकरी और नौकरी में आरक्षण न देना पड़े। बुंदेलखंड की जनता को समुद्र मंथन की भांति लूटने का काम किया गया।

उन्होंने सवाल किया कि बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर कहां बना है । इस डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड को क्या दिया। यहां की यूनिवर्सिटी में कोई दलित ,पिछड़ा नौकरी पाया क्या। भाजपा केवल हवाई अड्डे सहित तमाम सरकारी. संपत्तियों व उपक्रम को बेचने का काम कर रही है। किसानों व नौजवानों के साथ धोखा कर रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा और किसान बेहाल है।

सपा सरकार ने किसानों की सिंचाई व्यवस्था मुफ्त की थी। भाजपा बोर्ड लगाकर वसूली कर रही है। मुख्यमंत्री तमंचे की बात करते हैं लेकिन कहीं बिजली का कारखाना नहीं लगवाया। बल्कि घर-घर बिजली के मीटर लगवा दिए गए।

पूर्व मुख्यमंत्री (Akhilesh Yadav) ने कहा कि किसानों की आय दो गुना करने का वादा पूरा न होने के बाद भी सरकार अब किसानों को जबरन नैनो खरीदवा रही है।

 

Hot this week

आईटीडीए द्वारा एनईजीडी और SeMT, MeiTY के सहयोग से माईस्कीम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीएद्) ने राष्ट्रीय ई.गवर्नेंस डिवीजन...

उत्तराखंड सरकार के आईटी विभाग द्वारा डिजी लॉकर एवं एंटिटी लॉकर पर प्रशिक्षण कार्यशाला

उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत सूचना...

शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा व...

Related Articles

Popular Categories