Thursday, July 10, 2025

Inauguration: वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 26.94 लाख की लागत से निर्मित विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण 

Inauguration: वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 26.94 लाख की लागत से निर्मित विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

Inauguration: ( कम्प्यूटर जगत ) विधायक निधि से (26.94 लाख की लागत) से निर्मित एक सामुदायिक भवन, सीसी सड़क समेत स्मृति द्वार का लोकार्पण कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया।

कुशीनगर विधायक श्री पाठक ने सोमवार को बोहरापुर में राम जानकी मंदिर के पास 9.74 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत धर्मपुर खुर्द में पीच रोड से अनिल पांडेय के घर जाने वाले मार्ग तक 9 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड व दिघवा बुर्जुग स्थित 4.20 लाख की लागत से निर्मित पंडित द्वारका प्रसाद स्मृति द्वार का लोकार्पण किया।

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि क्षेत्र का विकास सर्वोच्य प्राथमिकता है।

विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में बनी सरकार विश्व पटल पर भारत को मजबूती मिली है,

तो मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने प्रदेश के विकास में कई योजनाएं संचालित कर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राव, आद्या पांडेय, अमरजीत कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, अवर अभियंता पी.एन मिश्रा,दीपक सिंह, अमरनाथ कुशवाहा, दिनेश सिंह, किनरेश चौबे, रितेश दुबे, दीपू पांडेय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Hot this week

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी – चेयरमैन 

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी – चेयरमैनकुशीनगर: पर्यावरण...

शहर में नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती हेतु क्रेेन किए जाएं डबलःडीएम

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में शहरी...

Related Articles

Popular Categories