PoliticsUttar Pradesh

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियंका गांधी ने निकाला महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पैदल मार्च, हजारों की तादाद में महिलाएँ शामिल

लखनऊ: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(International Women’s Day) के अवसर पर को कांग्रेस की ओर से आयोजित महिला मार्च में हजारों की तादाद में महिलाएँ और लड़कियाँ शामिल हुईं। बता दें, गोमती नगर के 1090 चौराहा से शुरू हुए मार्च से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने महिलाओं में जोश भरते हुए कहा “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ और कोई नहीं रोक सकता।” प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने आगे कहा कि “लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ चुनाव के लिए नहीं दिया गया है बल्कि यह एक आंदोलन है महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए।”

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में जिन महिला उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया गया था प्रियंका गांधी ने उनके साथ 1090 चौराहा से सिकंदर बाग चौराहा के लिए पैदल मार्च शुरू किया। लगभग 40 मिनट पैदल चलकर वह सिकंदर बाग चौराहा पर पहुँची और वहाँ  पर लगी उदा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

आपको बता दें, महिला मार्च को लेकर गोमती नगर के 1090 चौराहे पर आज सुबह से ही बड़ी संख्या में लड़कियों और महिलाओं की भारी भीड़ लगने लगी थी। 1090 चौराहे के अलावा पूरे रूट को मेले की तरह गुब्बारों और झंडों से सजाया गया था। मार्च में शामिल हुई महिलाओं के लिए विशेष प्रकार के गुलाबी रंग के झोले भी बनाए गए थे, जिसे उनको उन्हें बाँटा भी गया था।

इस मार्च में शामिल होने वाली महिलाओं को स्कूटी और स्मार्ट फोन उपहार में देने के लिए मौके पर पंजीकरण भी कराया जा रहा था जिसमें बड़ी तादाद में गांव की बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल दिखी।

यह भी पढ़ें 

Desk Team

Desk Team is our official employee team who publishing the news for Rajdhani Mail.

Related Articles

Back to top button