राजनाथ सिंह के 72वें जन्मदिवस पर पूजा अर्चना कर पुनः भाजपा सरकार की कामना की

आज बाबा बुद्धेश्वर ग्राम में भगवान भोले के पौराणिक स्थल पर भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर परशुराम सेवा संस्थान के प्रतिवारीजी ने मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान परशुराम प्रतिमा के समक्ष धार्मिक पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार करते हुए पूजा अर्चना की गई। अतिथियों में शिव शंकर उपरथी, अंजनी श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, अजय दीक्षित, धर्मेन्द्र सिंह, अजय तिवारी, प्रेम तिवारी, अतुल मिश्रा ने हन-पूजन किया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम बाबा भोलेनाथ से पुन: राजनाथ सिंह को लोकसभा क्षेत्र से रिकार्ड मतों से विजयी होने और पुनः भाजपा की सरकार
बनने की कामना की।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों में सौरभ कुमार शुक्ल गौरीशंकर, महेन्द्र मिश्रा, मनोज रावत रामसिंह, हरीराम मिश्रा. सुनील तिवारी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।