Friday, June 20, 2025

आईएएस नितिन भदौरिया होंगे ऊधमसिंह नगर के नए डीएम

उत्तराखंड शासन ने 24 घंटे के भीतर ही दो बार IAS अधिकारियों की तबादले सूची जारी की है। इनमें ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी के पद पर भी बदलाव किया गया है।

उधमसिंह नगर: IAS अधिकारियों की तबादले की दूसरी सूची आज शनिवार को जारी की गई है। इस सूची के मुताबिक आईएएस नितिन भदौरिया को उधम सिंह नगर जनपद के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।

IAS Nitin Bhadoria the new DM of Udham Singh Nagar

आईएएस नितिन भदौरिया इन आईएएस तबादलों के बाद से ऊधमसिंहनगर के नए जिलाधिकारी बन गए है। वे अब यूएस नगर के पूर्व डीएम उदयराज सिंह का स्थान लेंगे, जो कि आज शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इससे पहले उदय राज को सेवानिवृत होने पर 3 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ था कि उनके सेवानिवृत होने के बाद इस पद की नई जिम्मेदारी किसको मिलेगी। इस पद के लिए कई लोगों के नाम चल रहे थे, लेकिन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए नितिन भदौरिया को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ डीएम भी रहे IAS नितिन भदौरिया

2011 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन भदौरिया इससे पहले अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपद के भी जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा वह देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त और शहरी विकास निदेशक की जिम्मेदारी बखूबी संभाल चुके हैं। उनक पत्नी स्वाति भदौरिया भी आइएएस अधिकारी हैं।

Hot this week

बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाईः डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लम्बे समय से...

Related Articles

Popular Categories