Friday, December 12, 2025

आयुष फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा सरवाकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन

आयुष फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा सरवाकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन डॉ तेजस्वी माथुर डॉ बंदिता पाण्डेय प्रेमसुःख हॉस्पिटल और उनकी टीम के दिशा निर्देशों में अखिल भारतीय महिला आश्रम मे आज किया गया l आज के शिविर मे डॉ तेजस्वी माथुर ने अपने सम्बोधन में बताया की आज के समय में महिलाओं में सरवाकल केंसर के बहुत अधिक मामले सामने आ रहे है इसे देखते हुए महिलाओं के युवास्था में समय से वक्सीनेशन कराया जाना बहुत जरुरी है इस वेकसिनेशन से महिलाओ में आने वाले समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है यह वेकसिन बिल्कुल सुरक्षित है और बहुत कारगर है उनके उपस्थित बालिकायों को बीमारियों से बचने हेतु अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई l आज के शिविर मे आयुष फाउंडेशन के संचालक श्री संजीव मिश्रा ने बताया की आज के समय में केंसर की बीमारी इस तरह फ़ैल रही की इंसान को सम्भलने का मौका नहीं मिलता और न जाने कितने परिवार अपने लोगो को इस बीमारी से खो चुके है l आज के समय में महिलाओं को इस बीमारी के बचाव के लिए यह वेकशीन बाजार मे उपलब्ध है लेकिन इसकी कीमत ज्यादा होने के कारण गरीब परिवार के लोग अपनी बच्चियों को वेकसिन नहीं दे पा रहे है इसलिए आयुष फाउंडेशन द्वारा गरीब परिवार की बच्चियों को इस गंभीर बीमारी के बचाव के लिए वेकसीनेशन कराने का निर्णय लिया है l माह दिसंबर मे 91बच्चियों का वक्सीनेशन कराया गया था l आज उन बच्चियों को वक्सीनेशन की दूसरी डोज़ और नये 40 नयी बच्चियों को पहली डोज़ शिविर मे दी गईं है l
आज कार्यक्रम मे अखिल भारतीय आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती सविता देवी सहित श्रीमती कुसुम देवी श्रीमती सुषमा देवी श्रीमती रितिका अग्रवाल श्रीमती प्रीति मिश्रा महक मिश्रा भारती पाठक आकृति सारस्वत श्रीमती रेनू देवी पार्षद श्री नरेश सिंघल श्री राजेंदर सिंह ढिलो संतोष ध्यानी सुरेंदर बघेल दीपक साहनी आदि उपस्थिति रहे

Hot this week

Irregularity:30 ग्राम पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताओं पर नोटिस जारी

Irregularity:30 ग्राम पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताओं पर नोटिस...

Water tank: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पर्चियाँ फेंककर मांगा इंसाफ

Water tank: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पर्चियाँ...

कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास हेतु नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय...

Related Articles

Popular Categories