श्रीनगर/पौड़ी गढ़वाल: सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज पौड़ी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खिर्सू ब्लॉक स्थितअपने पैतृक गांव नौगांव में मतदान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व पर उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। डॉ. धन सिंह रावत ने आज सुबह अपने पैतृक गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव, खिर्सू पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ ही उनकी धर्मपत्नी डॉ दीपा रावत ने भी गांव के बूथ पर मतदान किया। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने पहली बार वोट करने वाले युवाओं से अपील की कि वह मजबूत लोकतंत्र की आवाज़ बनने के लिये अवश्य मतदान करें। डॉ रावत ने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है और प्रत्येक मतदाता को वोट जरूर डालना चाहिए और यह हमारी मौलिक जिम्मेदारी भी है। मतदान के उपरांत डॉ0 रावत ने खिर्सू और पैठाणी में गांववासियों से मिलकर उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक किया, साथ ही आम लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।

Less than 1 min.Read
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सपत्नीक अपने पैतृक गांव में किया मतदान
Hot this week
SPORTS
हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
– Advertisement –शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का...
SPORTS
हॉकी का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प लें खिलाड़ी : रेखा आर्या
– Advertisement –भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने...
UTTARAKHAND
हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित...
UTTARAKHAND
मुख्यमंत्री के निरीक्षण ने बदली तस्वीर, आईएसबीटी की व्यवस्था हुई चकाचक,
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून आईएसबीटी के...
UTTARAKHAND
राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने एवं सुगम कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित रिस्पना-विंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर जिला प्रशासन ने...
राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने...

