Saturday, December 6, 2025

देहरादून के नए DM सविन बंसल ने संभाला कार्यभार

देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने संभाला कार्यभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात कई आईएएस और पीसीएस के ट्रांसफर किए हैं। इनमे देहरादून के जिलाधिकारी को भी बदला गया है। देहरादून में जिलाधिकारी सोनिका को हटाकर आईएएस सविन बंसल को जिलाधिकारी बनाया गया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। सविन बंसल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पदभार संभालते ही मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई।
सविन बंसल ने बताया कि नगर निगम की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही यातायात, लैंड डिस्प्यूट, क्राइम, सरकार की योजनाएं को लेकर लोगो को जागरूक करने का काम किया जाएगा। जनता की समस्याओं को लेकर जनसंवाद यथावत चलता रहेगा। जनता के साथ संवाद कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने की कोशिश को जाएगी।

Hot this week

हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या

– Advertisement –शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का...

हॉकी का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प लें खिलाड़ी : रेखा आर्या

– Advertisement –भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने...

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित...

मुख्यमंत्री के निरीक्षण ने बदली तस्वीर, आईएसबीटी की व्यवस्था हुई चकाचक,

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून आईएसबीटी के...

Related Articles

Popular Categories