Saturday, December 6, 2025

पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी पहुंचे केदारनाथ, पूजा-अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद

रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री के भाई पंकज मोदी आज केदारनाथ धाम पहुंचे। हैलीपेड पर उनका तीर्थ पुरोहितों समेत मंदिर समिति ने स्वागत किया। इसके बाद पंकज मोदी ने धाम में पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया।

पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी पहुंचे केदारनाथ

बाबा केदार के दर्शन करने के लिए पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी आज केदारनाथ पहुंचे। उनके हैलीपेड पर पहुंचने पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने भी उनका स्वागत किया।

हैलीपेड से पंकज मोदी सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने केदार बाबा का जलाभिषेक भी किया। उन्होंने रुद्राभिषेक कर पूजा संपन्न की।

पीएम के सबसे छोटे भाई हैं पंकज मोदी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साल 2014 में जीत के लिए पंकज मोदी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना अनुष्ठान करवाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 भाई-बहन हैं। जिसमें चार भाई हैं और एक बहन है। चारों भाईयों अमृत मोदी, नरेंद्र मोदी, प्रह्लाद मोदी और पंकज मोदी में पकंज मोदी सबसे छोटे हैं। जबकि उनकी बहन वासंती मोदी है।

Hot this week

हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या

– Advertisement –शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का...

हॉकी का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प लें खिलाड़ी : रेखा आर्या

– Advertisement –भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने...

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित...

मुख्यमंत्री के निरीक्षण ने बदली तस्वीर, आईएसबीटी की व्यवस्था हुई चकाचक,

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून आईएसबीटी के...

Related Articles

Popular Categories