Saturday, July 12, 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित संवादी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित संवादी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। इस दौरान देश में लगभग 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्टक्चर के कार्य तेजी से हुए हैं। दिल्ली- देहरादून एलीवेटेड रोड बनने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा ढाई घण्टे में पूर्ण हो जायेगी। ऑल वेदर रोड के काम तेजी से हुए हैं। राज्य के सीमांत क्षेत्रों तक सड़कों का विस्तार हुआ है। अब राज्य में रिवर्स पलायन हो रहा है। तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अनेक कार्य हुए हैं। उत्तराखण्ड निवेशकों का पंसंदीदा राज्य बना है। निवेशक सम्मेलन के आयोजन बाद से लगभग एक लाख करोड़ के कार्यों की ग्राउडिंग शुरू हो चुकी है।

इस अवसर पर कवि एवं गीतकार श्री प्रसून जोशी, पर्यावरणविद श्री अनिल जोशी और अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

Hot this week

इस वर्ष हरेला पर्व पर उत्तराखंड पौधरोपण पर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।

इस वर्ष हरेला पर्व पर उत्तराखंड पौधरोपण पर रिकॉर्ड...

धामी सरकार का “नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प” होगा साकार, स्वास्थ्य विभाग ने तेज़ की कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र...

Related Articles

Popular Categories