Friday, December 12, 2025

मुख्य सचिव ने हरेला पर्व के अवसर किया वृक्षारोपण वीसी एमडीडीए बीडी तिवारी भी रहे मौजूद

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अमलतास ( Golden Shower Tree ) का वृक्षारोपण किया

सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी प्रदेशवासियों विशेषरूप से युवाओं से हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण करने की अपील की

सभी लोग “एक पेड़ मां के नाम” लगाए तथा फोटो merilife.org पर अपलोड करें

देहरादून: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अमलतास (Golden Shower Tree ) के पौधे का वृक्षारोपण किया |

इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की है  कार्यक्रम के दौरान सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का यह लोकपर्व विश्व एवं मानव जगत को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली से खुशहाली का संदेश देता है |

         

मुख्य सचिव ने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण करने तथा वृक्षारोपण की फोटो व जानकारी merilife.org पर अपलोड करने का अनुरोध किया है

इस अवसर पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे

Hot this week

Irregularity:30 ग्राम पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताओं पर नोटिस जारी

Irregularity:30 ग्राम पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताओं पर नोटिस...

Water tank: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पर्चियाँ फेंककर मांगा इंसाफ

Water tank: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पर्चियाँ...

कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास हेतु नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय...

Related Articles

Popular Categories