Wednesday, June 18, 2025

56 साल बाद हुआ शहीद का अंतिम संस्कार, नम आखों से दी गई विदाई

सीमान्त चमोली के कोलपुड़ी गांव के पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार 

चमोली: 56 साल बाद रोहतांग दर्रे में मिले चमोली के कोलपुड़ी गांव निवासी शहीद नारायण सिंह के पार्थिव शरीर का उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
शहीद नारायण सिंह को उनके भतीजे जयवीर सिंह व सुजान सिंह ने मुखाग्नि दी।

गौरतलब है कि चमोली के थराली ब्लॉक स्थित कोलपुड़ी गांव निवासी नारायण सिंह भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात थे।
7 फरवरी 1968 को भारतीय वायु सेना के विमान से नारायण सिंह 102 अन्य जवानों के साथ चंडीगड़ से लेह जा रहे थे। इस दौरान रोहतांग दर्रे के पास वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी 102 जवान शहीद हो गए थे। जिनकी तलाश के लिए सेना काफी लंबे समय तक सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

इससे पहले 2003 में भी पांच जवानों के पार्थिव शरीर मिले थे। साल 2018 में भी एक जवान का पार्थिव शरीर बरामद हुआ था। वहीं अब 56 साल बाद चार और जवानों के पार्थिव शरीर मिले। जिसमें शहीद नारायण सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को हेलीकॉप्टर से गौचर लाया गया। गुरुवार को शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कोलपुड़ी लाकर उनके परिजनों को सौंपा गया और उसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस मौके पर इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, उप जिलाधिकारी अबरार अहमद सहित सैकड़ों क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।

Hot this week

आईटीडीए द्वारा एनईजीडी और SeMT, MeiTY के सहयोग से माईस्कीम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीएद्) ने राष्ट्रीय ई.गवर्नेंस डिवीजन...

उत्तराखंड सरकार के आईटी विभाग द्वारा डिजी लॉकर एवं एंटिटी लॉकर पर प्रशिक्षण कार्यशाला

उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत सूचना...

शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा व...

Related Articles

Popular Categories